आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा कोटा बामोली ,लुहेटा तथा मंडी समिति आदि क्षेत्रों में स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकान का भी औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सासनी क्षेत्र अंतर्गत छौंक ,सलेमपुर तथा चन्दपा अंतर्गत जाजपुर भटेला, बामोली आदि संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश एवं छापेमारी भी की गई।
कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस, अच्छे लाल मिश्र आबकारी निरीक्षक सासनी मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें