सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” के सफल आयोजन को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

हाथरस । 

 उत्तर प्रदेश दिवस - 2026 के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” के सफल आयोजन को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट ने “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” के संबंध में जारी शासनादेश के क्रम में आयोजित गतिविधियों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “ब्लैक आउट मॉकड्रिल” में आपदा मित्र एवं स्वयं सहायकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस दौरान ब्लैक आउट मॉकड्रिल की कार्ययोजना, विभागवार दायित्व निर्धारण, आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने निर्देशित किया कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि मॉकड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूर्व में ही तैयारी पूर्ण कर ली जाए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी 2026 को सायं 6 बजे निर्धारित समय पर जनपद स्तर पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाएगा तथा जनसामान्य को आवश्यक जानकारी पूर्व से उपलब्ध कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देकर मॉकड्रिल को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

बैठक के दौरान मुख्य अग्नि अग्निशमन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नागरिक सुरक्षा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।




@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...