सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल शक्ति अभियान कैच द रेन-2025 के अन्तर्गत जल संचय, जन भागीदारी 2.0 विषयक बैठक सम्पन्न

हाथरस । 

जनपद में जल शक्ति अभियान कैच द रेन-2025 के अन्तर्गत जल संचय, जन भागीदारी 2.0 विषयक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। 

बैठक में उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई । सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करते हुए दीपक कुमार, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई को सम्बन्धित विभागों द्वारा पोर्टल पर पूर्ण किये गये कार्यों की फीडिंग में आ रही समस्याओं को त्वरित गति से दूर करने हेतु अपेक्षा की गई। दीपक कुमार, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा बैठक में उपस्थित सभी से सम्बन्धित कार्यों को पोर्टल पर फीडिंग में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की गई और बताया गया कि यदि किसी का आईडी पासवर्ड जारी किया जाना शेष हो अथवा कार्य न कर रहा हो तो उक्त समस्या का समाधान कार्याालय में सम्बन्धित पटल सहायक से तुरन्त सक्रिय कराने का कष्ट करें। 

बैठक में उपस्थित शाकिब आजमी, भूजल वैज्ञानिक, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड लखनऊ द्वारा प्रस्तुत पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि पूर्व में जलशक्ति अभियान, कैच द रैन कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित कराया जा रहा था। उक्त कार्यक्रम में जन-मानस की समुचित रूप से भागीदारी हेतु कार्यक्रम को ’’जल संचय जन भागीदारी’’ 2.0 के रूप में क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आम जन-मानस को जल के संचयन, संरक्षण एवं भूजल रिचार्ज के कार्यों में पूर्ण रूप से जोड़कर अधिक से अधिक भू जल रिचार्ज कार्यक्रम को सार्थक किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि उक्त कार्यक्रम से सम्बन्धित कार्यों को सम्पादित करने हेतु 2.0 में मनरेगा योजना को भी सम्मलित किया गया है। जिसके अन्तर्गत अतिदोहित एवं क्रिटिकल विकास खण्ड में 65 प्रतिशत, सेमी क्रिटिकल विकास खण्ड में 40 प्रतिशत एवं अन्य विकास खण्ड में 30 प्रतिशत जल संचयन, संरक्षण के स्ट्रक्चर तैयार किये जा सकेंगे। उक्त कार्यों को पूर्ण करने हेतु तीन प्रकार से उपलब्ध धनराशि यथा शासकीय धनराशि, सीएसआर एवं विभिन्न एनजीओ द्वारा कार्य सम्पादित कराये जा रहे हैं। उक्त से सम्बन्धित धनराशि के उपलब्ध स्रोतो से विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। 

बैठक में भूगर्भ जल से सम्बन्धित एक्यूफर के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान बताया गया कि 350 मीटर तक भूजल के सम्बन्ध में अध्ययन करने पर परिलक्षित हुआ है कि जनपद में दो एक्यूफर हैं। प्रथम एक्यूफर लगभग 100 मीटर तक एवं द्वितीय एक्यूफर के अन्तर्गत उससे अधिक गहराई में स्थित जलश्रोत आता है। बताया गया कि प्रथम एक्यूफर में उपस्थित पानी हीे पीने के उपयोग में लाया जाता है। इसी एक्यूफर को हम विभिन्न जल संचयन योजनाओं द्वारा रिचार्ज कर सकते हैं। इससे सम्बन्धित उपस्थित अधिकारीगण द्वारा विभिन्न जानकारी चाही गयीं, जिसके सम्बन्ध में समुचित जानकारी प्रदान की गई।

खण्ड विकास अधिकारी सादाबाद द्वारा विकास खण्ड में खारे पानी की समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। उक्त के सम्बन्ध में बैठक में खारे पानी के सम्बन्ध में बताया कि किस एक्यूफर पर किस प्रकार का पानी उपलब्ध है। खारा पानी किस प्रकार बनता है, इसके बारे में भी बताया गया। उक्त जानकारी बैठक में उपस्थित अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मुरसान एवं सहपऊ द्वारा भी चाही गई।

उपरोक्तानुसार सम्बन्धित विभागों को अवगत कराया गया है कि पूर्व में जनपद में पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध था, तब जल शक्ति अभियान की कोई आवश्यकता नहीं थी। अब जनपद में पानी का अनावश्यक भूगर्भ जल दोहन होने के कारण जल स्तर काफी गहरा हो गया है। यदि सम्बन्धित विभागों द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोकपिट, तालाब, चेकडैम एवं वृक्षारोपण आदि का निर्माण नहीं किया जाता है तो आगामी भविष्य में कठिनाईयों का सामना करना पडेगा। वर्षा जल संचयन के कार्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्षा की एक-एक बॅूद को संचयन किया जाना भविष्य के लिए बहुत ही उपयोगी होगा एवं इसकी महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जनमानस में प्रचार-प्रसार हेतु उचित कदम उठाये जायें। इसी के साथ सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।

बैठक में जनपद हेतु नामित शाकिब आजमी, भूजल वैज्ञानिक, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड लखनऊ एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...