सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय सड़क सुरक्षा माह” के तहत नवोदय विघालय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सिकंदराराऊ। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में “भारतीय सड़क सुरक्षा माह -2026” की थीम- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत उपजिलाधिकारी  संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी  जेएस अस्थाना व प्रधानाचार्य  डॉ भगवान सिंह द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत नवोदय विघालय अगसौली पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्कूल के स्कूल स्टाफ एवं छात्र-छात्राये को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । 

इस दौरान बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है । वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, वाहन की क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है तथा सभी से इस सड़क सुरक्षा अभियान  को सफल बनाने की अपील एवं यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गयी ।

बताया गया कि ट्रैफिक सिग्नल (लाल, पीला, हरा) का पालन करना आवश्यक है। लाल सिग्नल पर रुकें, पीले पर सतर्क हो जाएं और हरे पर आगे बढ़ें। सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें। यह सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर उन जगहों पर जहां लोग ज्यादा होते हैं या दुर्घटनाओं का खतरा होता है। कार में हमेशा सीट बेल्ट पहनें। यह दुर्घटना के दौरान चोटों से बचने के लिए महत्वपूर्ण है। मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है, यह सिर की चोटों से बचाता है। हमेशा यह ध्यान रखें कि यदि आप किसी चौराहे पर हैं, तो कौन-कौन सी दिशा से वाहन आ रहा है और किसे पहले गुजरने का हक है। इससे टकराव और दुर्घटनाएं कम होती हैं। यदि पैदल यात्री सड़कों पर हैं, तो उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए, विशेष रूप से ज़ेबरा क्रॉसिंग पर।बिना संकेत के यू-टर्न लेना या गलत स्थान पर गाड़ी पार्क करना दुर्घटनाओं को जन्म दे सकता है। सही जगह पर ही गाड़ी पार्क करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हॉर्न का प्रयोग सिर्फ तब करें जब जरूरी हो। अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाने से ट्रैफिक में खलबली मच सकती है और दूसरे ड्राइवरों को परेशानी हो सकती है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, क्योंकि यह ध्यान भंग करता है और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। शराब या ड्रग्स का सेवन करके गाड़ी चलाना न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि यह जीवन के लिए भी खतरनाक है। कार के अंदर सभी सवारियों को सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित करें और सुनिश्चित करें कि सभी सवारी उचित तरीके से बैठें। इन नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है, जिससे सड़क पर हम और हमारे साथ अन्य लोग सुरक्षित रहें।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...