सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर शिविर लगाने हेतु जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर शिविर लगाने हेतु जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हाथरस रक्त की महत्ता का ज्ञान जब होता है जब अपना कोई रक्त की कमी के कारण जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता है।एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर लगने वाले शिविर की जागरूकता के लिए निमिषा कोचिंग सेंटर पर संचालक नीरज शर्मा की अध्यक्षता में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।   एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि खून में लौह तत्व का स्तर बढ़ने पर ह्रदय रोग की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन नियमित रक्तदान करने से बेकार लौह तत्व शरीर से बाहर चला जाता है । इस प्रकार हृदयाघात का खतरा एक तिहाई कम हो जाता है। साथ ही साथ कैंसर का खतरा कम हो जाता है ।     जिलाध्यक्ष डॉ. पी. पी. सिंह ने कहा कि 1 साल में नियमित रक्तदान करने से 70 प्रतिशत गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही साथ खून पतला होने से चेहरे पर दाग,धब्बे मिट जाते हैं। त्वचा संबंधी रोगों की 85 प्रतिशत होने की संभावना कम हो जाती है।    जिला महासचिव नवीन गुप...

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

 शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित सिकंदराराऊ  मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी एवं भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।  उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और उनकी प्रतिभा में निखार आता है।  कक्षा 2 म आर्यन व रुकसा ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय ,फरीननाज ने तृतीय स्थान , कक्षा 3 में हेमंत ने प्रथम, अल्तमस ने द्वितीय व साकिब ने तृतीय और कक्षा चार में समरा व भव्य वार्ष्णेय ने प्रथम, अलीशा व प्रियांशी यादव ने द्वितीय , जगनेश ने तृतीय, कक्षा 5 में अनुज व फराहनाज ने प्रथम, आकाश उपाध्याय , आफरीन व  तमन्ना ने द्वितीय और अलीशा ने तृतीय,...

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाई एकादशी पर शरबत की प्याऊ

 भाजपा महिला मोर्चा ने लगाई एकादशी पर शरबत की प्याऊ सिकंदराराऊ  निर्जला एकादशी के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जीटी रोड पर मीठे शरबत की प्याऊ लगाई गई और शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों में खास उत्साह एवं श्रद्धा भाव देखने को मिला।  इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की कमलेश शर्मा, आरती त्रिवेदी, राधा गुप्ता ,शशि वाला , सुशीला चौहान, बीना जैन ,मंजू गुप्ता, यशोदा वार्ष्णेय आदि महिलाएं उपस्थित थी।

गांव नगरिया कपसिया में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हुआ शरबत और खरबूज वितरण कार्यक्रम का आयोजन

 गांव नगरिया कपसिया में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हुआ शरबत और खरबूज वितरण कार्यक्रम का आयोजन सिकंदराराऊ  निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर गांव नगरिया कपसिया में भगवान विष्णु के प्रसाद के रूप में शरबत और खरबूज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गांव में मां दुर्गा जी के मंदिर के पास सड़क किनारे स्टॉल लगाकर ग्रामीणों  एवम् राहगीरों को शीतल मीठा जल (शरबत) एवं खरबूज फल का वितरण किया गया ।  इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत शर्मा समाजसेवी , देवेश शर्मा, डॉ. पवन उपाध्याय द्वारा कराया गया ।  इस अवसर पर विशेष सहयोगी के रूप में  प्रमोद कुमार शर्मा, मुकुल कुमार शर्मा, दिनेश पचौरी , कृष्णकान्त कौशिक, पुष्पेंद्र उपाध्याय , राजीव पाठक ,धर्मेंद्र शर्मा,  शिवा उपाध्याय , मधुर उपाध्याय , मितुल पाठक , माधव पाठक , प्रदीप पाठक , कौशल शर्मा, संदीप पाठक , शीलेंद्र शर्मा , मनंत पाठक ,  समर्थ शर्मा , परम शर्मा , सुरेंद्र शर्मा , गनपत, सोनू , पिंटू , मोनू आदि लोग उपस्थित रहे।

एटा - थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग एवं सर्विलाशं टीम को मिली बड़ी सफलता, फिरौती के लिए किया गया अपहृत बच्चा 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद, उधारी के रुपये चुकाने के चलते सगे मामा ने साथियों संग दिया था अपहरण कर फिरौती की घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार।

 एटा - थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग एवं सर्विलाशं टीम को मिली बड़ी सफलता, फिरौती के लिए किया गया अपहृत बच्चा 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद, उधारी के रुपये चुकाने के चलते सगे मामा ने साथियों संग दिया था अपहरण कर फिरौती की घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार। घटना का विवरणः- दिनांक 30.05.2023 को जनपद अलीगढ़ से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा थाना जलेसर पर सूचना दी गई कि ग्राम मकसूदपुर से एक 04 वर्षीय बच्चा आरिस लापता है जो अंमापुर, कासगंज से अपनी माॅ के साथ अपनी ननिहाल ग्राम मकसूदपुर आया हुआ था। इस सम्बन्ध में अपहृत के मामा (अभिुयक्त) द्वारा अपने बचाव हेतु 112 पर बच्चा गायब होने की सूचना दी गई, पुलिस द्वारा पूछे जाने पर बाद में आकर विवरण देने की बात कही। स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को स्पष्ट बात बताने से टालने लगे। प्रकरण में किसी गम्भीर अनहोनी की आशंका के चलते छानबीन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनजंय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में थाना जलेसर व कोतवाली देहात तथा सर्विलाशं व इंटेलिजेंश विंग की विशेष टीमें लगाई गईं...

बिजली चोरों की आई शामत,विद्युत विभाग और विजिलेंस ने संयुक्त रूप की छापामार कार्यवाही छः विद्युत चोरों पर दर्ज हुई एफ आई आर

 बिजली चोरों की आई शामत,विद्युत विभाग और विजिलेंस ने संयुक्त रूप की छापामार कार्यवाही छः विद्युत चोरों पर दर्ज हुई एफ आई आर ग्रीष्म काल में बढ़ती हुई गर्मी दूसरी तरफ लगातार बढ़ रहे विद्युत भार से निपटने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अब कमान कस ली है।ओवर लोड ,विद्युत चोरी से निपटने के लिए विभाग के अधिकारी अब गली मोहल्लों में जाकर घर घर चेकिंग अभियान चला रहे हैं।इसी क्रम में दिन बुधवार को कस्बा अलीगंज के मोहल्ला काजी में उपखंड अधिकारी सोनू कुमार और सचल दस्ते ने संयुक्त रूप से विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान अलीगंज के मोहल्ला काजी में छः लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए।जिनके विरुद्ध विभाग के द्वारा एफ आई आर की कार्यवाही प्रचलित है।अलीगंज कस्बा इन दोनो लो वोल्टेज,ट्रैपिंग,ओवर लोड की समस्या से जूझ रहा है । ऐसे में कई बार विद्युत सप्लाई भी ठप हो जा रही है।जिसकी वजह से विद्युत कर्मियों को भी कस्बे में निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई देने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।शासन की मंशानुरूप विद्युत चोरों से निपटने और चोरी पर लगाम लगाने के लिए ...

दस वर्षीय दलित किशोर को मूंगफली के खेत से पेड़ तोड़ना पड़ा मंहगा

 दस वर्षीय दलित किशोर को मूंगफली के खेत से पेड़ तोड़ना पड़ा मंहगा दबंगों ने पीट पीट कर किया घायल,पीड़ित की लिखित तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट* *पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट* के अलीगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर खुर्द गांव का है ।जहां दस वर्षीय किशोर को गांव के ही दबंगों के खेत से मूंगफली का पेड़ तोड़ना मंहगा पड़ गया।पीड़ित किशोर के पिता कायम सिंह पुत्र रघुवर ने अलीगंज कोतवाली में तीन लोगों के विरुद्ध एफ आई आर पंजीकृत करवाई है।पीड़ित के पिता ने अपनी शिकायत में बताया की उसका दस वर्षीय बेटा करन खेत में खेलने जा रहा था ।रास्ते में जय सिंह पुत्र जलवीर सिंह का खेत पड़ता है ।बेटे ने दबंग जयसिंह के खेत से मूंगफली का पेड़ उखाड़ लिया।जिससे खिन्न जयसिंह अपने बेटों के साथ आ गया ।और बेटे करन को लाठी डंडों , लात घूंसों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया।मारपीट चीखपुखार सुनकर मैं वहां पहुंचा।जब दबंगों का विरोध किया तो दबंगों ने जातिसूचक गालियां देने शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी भी देने लगे।पीड़ित किशोर के पिता ने अलीगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट...

मोटर साइकिल चोरी

मोटर साइकिल चोरी अलीगंज- कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर मोड से अज्ञात चोरों ने हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर साइकिल को चोरी कर लिया। चोरी की प्राथमिकी बाइक स्वामी शिशुपाल पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम झकरई थाना अलीगंज में दर्ज करवाई है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।

रोडवेज बस से गिरकर महिला घायल

 रोडवेज बस से गिरकर महिला घायल अलीगंज- रोड बस चालक की लापरवाही के कारण बस से उतर रही महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की प्राथमिकी पीडिता के पुत्र संजेश कुमार पुत्र महेश चन्द्र ने कोतवाली में दर्ज करवाई है।  थाना क्षेत्र के गांव दाउदगंज निवासी रामरानी पत्नी महेश चन्द्र शमशाबाद फर्रूखाबाद से रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एचएन 3650 से अलीगंज बस स्टैण्ड पर उतर रही थी। उतरते समय बस चालक ने बस को आगे बढा दिया, जिससे रामरानी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आ गई। घायल को उपचार उपरान्त फर्रूखाबाद रैफर किया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

शिकायत की जांच आख्या देने से कतरा रहे हैं अधिकारी ग्राम पंचायत कैल्ठा में हुए विकास कार्य का मामला

 शिकायत की जांच आख्या देने से कतरा रहे हैं अधिकारी  ग्राम पंचायत कैल्ठा में हुए विकास कार्य का मामला  अलीगंज- विकास खण्ड अलीगंज की ग्राम पंचायत अलीगंज देहात में हुए भ्रष्टाचार शिकायत के बाद अब जिम्मेदार अधिकारी अभिलेख देने से कतरा रहे है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जिसमें अधिकारी द्वारा पन्द्रह दिन का समय दिए जाने के बाद भी एक माह का समय व्यतीत हो चुका है। जब जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की तो वह टालमटोल करते रहे।  गांव कैल्ठा निवासी प्रभंजन कुमार उर्फ अनिल यादव ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव में प्रधान संतोष यादव एवं विकास खण्ड के अधिकारियों से मिलीभगत कर लाखों रूपए गबन का आरोप लगाया था। गांववासियों द्वारा कहा गया था कि गांव में विकास कार्य हुए नहीं और धनराशि को निकालकर बंदरबांट कर लिया गया।  गांववासियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के ग्राउंड में इण्टरलॉकिंग व गेट निर्माण, एटा रोड से जदुनाथ के खेत तक मिटटी भराव एवं खडंजा निर्माण, पप्पू के घर से जबर सिंह के घर तक खडंजा एवं नाली नि...

ट्रक एवं मेटाडोर की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल

 ट्रक एवं मेटाडोर की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल सिकंदराराऊ  गत रात्रि एटा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक ट्रक और मेटाडोर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई । जिससे एक युवक की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर किया गया है।  जुबैर पुत्र जाहिद उम्र 20 वर्ष निवासी भोगांव मैनपुरी व अब्दुल्ला पुत्र मोहम्मद शिवली उम्र 26 वर्ष निवासी कानपुर मेटाडोर में सवार होकर सिकंदराराऊ से एटा की ओर जा रहे थे  जैसे ही मेटाडोर एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग को पार करके आगे बढ़ी तभी सामने से आ रहे ट्रक से तेज भिड़ंत हो गई। जिससे जुबैर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अब्दुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने जुबेर को मृत घोषित कर दिया तथा अब्दुल्ला को प्राथमिक उपचार के पश्चात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा है।

रोडवेज बस ने पीछे से कार को मारी टक्कर, कार सवार घायल

 रोडवेज बस ने पीछे से कार को मारी टक्कर, कार सवार घायल सिकंदराराऊ   क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास नेशनल हाईवे पर अलीगढ़ की ओर से आ रही बलेनो कार में पीछे से आ रही एटा डिपो बस ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई।  बीती रात लगभग 3:30 बजे बलेनो कार अलीगढ़ की ओर से आ रही थी उसके पीछे से रोडवेज बस एटा डिपो आ रही थी। बस ड्राइवर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई और वहीं रोडवेज बस को पकड़ लिया गया। टक्कर होने के बाद कार के चालक और रोडवेज के चालक में कहासुनी होने लगी। सूचना पाकर पहुंची सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस कार और बस को कोतवाली ले आई । कार सवार से तहरीर लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई।

दुष्कर्म एवं धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

 दुष्कर्म एवं धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल सिकंदराराऊ  कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है ।  पुलिस के अनुसार 14 मई 2022 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट लिखाई थी कि अभियुक्त गणों द्वारा कंपनी में नौकरी लगवाने के बहाने 5 तोले सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी व 55000 रुपये हड़प लिए तथा बॉबी पुत्र शौकीन निवासी गांव गिनौली किशनपुर द्वारा पीड़िता को कमरे में बंद रखकर जबरदस्ती बलात्कार किया गया एवं पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूँसों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । धारा 376 , 354, 343 , 323, 504,506,406,420 के तहत दर्ज मुकदमे में गांव गिनोली किशनपुर निवासी बॉबी, शौकीन, अनीता देवी व शौकीन के दामाद विशाल को नामजद किया गया था। जिसमें मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने कमालपुर मोड़ के पास बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

जीजा के घर रहने आया किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

 जीजा के घर रहने आया किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज सिकंदराराऊ  कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नौकस में अपने जीजा के घर  आया 13 वर्षीय किशोर अपने गांव वापस जाते समय लापता हो गया है। जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई है ।  रेनू देवी पत्नी बृजेश जोशी निवासी गांव रामपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पीड़िता का पुत्र कुनाल उम्र 13 वर्ष अपने जीजा मुकेश पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव नगला नौकस थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस के घर रहने के लिए आया था। वह करीब 8 दिन से अपने जीजा के घर पर रह रहा था। 28 मई 2023 को कुनील अपने घर छिबरामऊ वापस जाने के लिए घर से निकला था जो कि घर वापस नहीं पहुंचा है और ना ही उसका कोई पता चला। कुनाल को परिजनों ने इधर-उधर काफी तलाश किया परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी सोनू राजौरा ने चलाया बाल मजदूरी एवं बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान

 एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी सोनू राजौरा ने चलाया बाल मजदूरी एवं बाल  भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान सिकंदराराऊ  एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग( AHT) थाना प्रभारी  सोनू राजौरा के द्वारा अपनी टीम व बाल संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा व श्रम प्रवर्तन अधिकारी  मोहम्मद आजम के साथ मिलकर हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन कस्बा सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड चौराहा आदि पर वाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को चिन्हित कर एवं दुकानों, ढाबा आदि पर बाल मजदूरी करने वाले बच्चों को मुक्त कराते हुए सभी दुकानदारों को नोटिस दिए गए एवं बाल श्रम तथा बाल भिक्षावृत्ति के प्रति सभी दुकानदारों को व यात्रीगण तथा मौजूद अन्य लोगों को समझाते हुए कहा कि बाल मजदूरी व बाल भिक्षावृत्ति बच्चों के लिए अभिशाप है, बच्चे देश का भविष्य हैं। जिनका शारीरिक व मानसिक विकास होना अति आवश्यक है। सभी को अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए व सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों के भविष्य को संवारना चाहिए । कोई भी व्यक्ति अगर किसी बच्चे से बाल श्रम कराता है या भिक्षावृत्ति कराता है । तो ...

कथा के श्रवण से श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और उनके मन का शुद्धिकरण होता है: मित्रेश चतुर्वेदी

 कथा के श्रवण से श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और उनके मन का शुद्धिकरण होता है:   मित्रेश चतुर्वेदी सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव मांडी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने पूजा अर्चना की व कथा व्यास दुर्गेश वशिष्ठ का सम्मान किया । आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि मित्रेश चतुर्वेदी का फूल मालाएं तथा पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।  श्री चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीमद् भागवत और श्रीराम कथा जैसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाले है। इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक सदभाव बढ़ता है और समाज में समरसता कायम रहती है। कथा के श्रवण से श्रद्धालुओं को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और उनके मन का शुद्धिकरण होता है।   कथा व्यास दुर्गेश वशिष्ठ ने श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव चरित्र कथा का वर्णन किया। ध्रुव की कथा के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति और दृढ़ संकल्प को विस्तार से समझाया। आचार्य ने कहा कि एक बार उत्तानपाद सिंहासन पर बैठे हुए थे। ध्रुव खेलते हुए राज के महल ...

1 जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस - राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने किया आव्हान

 1 जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस - राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने किया आव्हान लखनऊ। आगामी 1 जून, गुरुवार को विश्व ब्राह्मण दिवस मनाने के लिए देशभर के ब्राह्मण संगठन एवं विदेश में रह रहे ब्राह्मण समाज ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए कहा के 1 जून को आचार्य चाणक्य के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में ब्राह्मण समाज के लोग इसे ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर उनको पूर्वजों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी देते हुए सनातन धर्म की महत्ता को लोगों को समझाना है। 1 जून को पूर्वजों का स्मरण करते हुए विश्व ब्राह्मण दिवस या ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में अवश्य मनाएं। इस दिन वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण, गौ, गीता, गायत्री के साथ जुड़े। उन्होंने कहा ब्राह्मणवाद को मानवतावाद कहा जाता है क्योंकि वेद पुराणों में जो लिखा है उसके अनुसार ब्राह्मण ने सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया। मानवता के लिए ब्राह्मण को जो भी त्याग करना पड़ा उस...

फायरिंग और मारपीट की घटना में दो घायल अलीगंज- थाना क्षेत्र के गांव दाउदगंज में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग व मारपीट कर दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

 फायरिंग और मारपीट की घटना में दो घायल  अलीगंज- थाना क्षेत्र के गांव दाउदगंज में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने फायरिंग व मारपीट कर दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करवाया है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनाक्रम के अनुसार रविवार की शाम करीब 7 बजे गांव दाउदगंज में पान सिंह पुत्र सरनाम सिंह एवं उनका पुत्र संजय अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के विनेश उर्फ चमन पुत्र फौजदार एवं फौजदार पुत्र नामलूम लाठी-डण्डो और लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आए और गाली-गलौज करने लगे।  पान सिंह द्वारा गाली-गलौज का विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डण्डों से मारपीट शुरू कर दी। चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीणों को आता देख विनेश ने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन राउंड फायरिंग कर दी, जिससे संजय पुत्र पान सिंह के हाथ में गोली छूती हुई निकल गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा ...

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील

 एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस  के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील  हाथरस :  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स, हाथरस ईकाई द्वारा 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस  के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय हाथरस पर किया जा रहा है। प्रेमरघु पैरामेडिकल कालेज में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी में उक्त शिविर के बारे में बताते हुए एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व रक्तदान दिवस की शुरुआत साल 2004 से की। विश्वभर में खून की कमी को पूरा करने के मकसद से वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। इसके साथ ही 14 जून को नोबल प्राइस विजेता कार्ल लैंडस्टेनर की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाती है। कार्ल लैंडस्टेनर को ABO ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की आपूर्ति कराने में एडीएचआर ने हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कि...

डीजी फायर सर्विस लखनऊ द्वारा जूम मीटिंग पर पूरे उत्तर प्रदेश में सभी सीएफओ और एसएसओ को दिए निर्देश

 डीजी फायर सर्विस लखनऊ द्वारा जूम मीटिंग पर पूरे उत्तर प्रदेश में सभी सीएफओ और एसएसओ को दिए निर्देश सिकंदराराऊ  डीजी फायर सर्विस लखनऊ द्वारा जूम मीटिंग पर पूरे उत्तर प्रदेश में सभी सीएफओ और एसएसओ की मीटिंग के दौरान निर्देश जारी करते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में सभी फायर स्टेशनों के कंट्रोल रूम सीयूजी नंबर जारी किए। इसी श्रंखला में सिकंदराराऊ फायर सर्विस कंट्रोल रूम CUG नंबर 9454418492 जारी किया और सीएफओ CUG नंबर 7839861580 अग्निशमन अधिकारी के पी सिंह का भी नंबर 7906101106 जारी करते हुए निर्देश दिए कि अगर कहीं कोई आगजनी की घटना होती है तो यह सभी नंबर जनता के बीच में होने चाहिए जिससे घटना की जानकारी समय से फायर स्टेशन कंट्रोल रूम पर आ जाए और समय पर दमकल कर्मी दमकल को लेकर आगजनी की घटना पर पहुंच जाएं। इसी बीच जब फायर स्टेशन कंट्रोल रूम सीयूजी नंबर किसानों का जनता के बीच में पहुंचा तो लोगों में बहुत अलग सा माहौल देखने को नजर आया और वहीं जनता ने इसकी बहुत प्रशंसा की क्योंकि बार-बार हो रहे किसान आगजनी के शिकार व उनकी फसलें तो सीयूजी नंबर होने के वजह से किसानों की फसल और दुकानों में लगन...

चेयरमैन मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ की बैठक

 चेयरमैन मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ की बैठक  सिकन्दराराऊ  नगर पालिका मीटिंग हॉल में चेयरमैन मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ बैठक की। चेयरमैन मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने नगरपालिका कर्मचारियों को दिए कड़े निर्देश। चेयरमैन ने कहा है कि नगर की सफाई व्यवस्था व बिजली की लाइट को लेकर सख्त निर्देश लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई।

रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया

 रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया  हाथरस  पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया । इस दौरान अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाइन परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु श्रमदान कर साफ-सफाई की गई तथा परिसर के अन्दर खाली स्थानों पर उगी हुई घास की कटाई की गई एवं इधर-उधर बिखरे कूड़े-कचरे का नियत जगह पर संग्रह किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/सादाबाद  गोपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

रक्तदान महादान जीवनदान इससे होता है मानवता का कल्यान

 रक्तदान महादान जीवनदान  इससे होता है मानवता का कल्यान हाथरस     एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर लगने वाले रक्तदान शिविर की जागरूकता के लिए रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन आगरा रोड स्थित सिंट एजुकेशन पर संचालक सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में की गई ।    एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि आज भी आधुनिक युग में रक्त का कोई विकल्प तैयार नहीं हो पाया है। इसकी पूर्ति मानव शरीर द्वारा ही की जा सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़कर नियमित रक्तदान करना चाहिए । जिससे हम गंभीर से गंभीर बीमारियों को भी डाल सकते हैं और नई स्फूर्ति  अपने शरीर में पैदा कर सकते हैं और दूसरे के जीवन को बचा सकते हैं ।   एडीएचआर जिलाध्यक्ष डॉ. पी पी सिंह ने कहा कि इंसान ही इंसान के काम आता है। स्वस्थ व्यक्ति 14 जून को आकर रक्तदान कर अपने माननीय कर्तव्य का निर्वहन करें ।    एडीएचआर जिला प्रवक्ता राजेश वार्ष्णेय ने कहा कि आप सभी यंग जनरेशन उस शिविर में पहुंचकर रक्तदान की प्रक्रिया को समझें और स्वैच्छिक रूप ...

गांव मूडा नौजरपुर का सरकारी नलकूप 10 दिन से खराब होने के कारण सूख रही है किसानों की फसल

 गांव मूडा नौजरपुर का सरकारी नलकूप 10 दिन से खराब होने के कारण सूख रही है किसानों की फसल सिकन्दराराऊ  क्षेत्र के गांव मूढा नौजरपुर में स्थित सरकारी नलकूप पिछले दस दिन से ख़राब हो गया है। खेतों में खड़ी किसानों की मक्का, ज्वार , वाजरा , अरहर, मूंगफली की  फसल सूख रही हैं । फसलों को समय से पानी नहीं मिल पा रहा है। जिससे उसकी पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है । निजी नलकूप चालक भी समय से सिचाई नहीं करा  पा रहे हैं। आसमान में छाये बादलों को देख कर किसानों के मन में कुछ उम्मीद भी जगी लेकिन वो भी जम के नहीं बरसे बल्कि बूंदाबांदी कर चले गए। बादलों संग आयी तेज आंधी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी । तेज आंधी से बिजली आपूर्ती बुरी तरह प्रभावित हुई है ।  इसकी  शिकायत किसानों ने नलकूप ऑपरेटर से की तो उसने आजतक कोई कार्यवाही नहीं की।फिर जब जे.ई और एस डी ओ से  शिकायत की गई तो उन्होंने भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया । अब किसान करे तो क्या करे । सिचाई का कोई दूसरा साधन भी नहीं है। अब किसान किस्मत को कोस रहे हैं। अब कोई उनकी सुनने बाला नहीं है।  शिकायत करने व...

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

 भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत अलीगंज- भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रान्शु दत्त द्विवेदी का नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जुटने का आहवान किया। नगर के एसएस रिसॉर्ट पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रान्शु दत्त द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा लडेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर चुनाव में लग जाना चाहिए और जनता को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए।  जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार में भाजपा सरकार के नौ वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रहेगी। पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा उसको हम सभी को जिताना है।  इस अवसर पर  जिला महामंत्री आशीष राजपुतजिला मंत्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गु...

पूर्व् ब्लाक प्रमुख ने अजय यादव बने आईएएस को फूल माला व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित!

 पूर्व् ब्लाक प्रमुख ने अजय यादव बने आईएएस को फूल माला व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित! अलीगंज/एटा। रविवार को अलीगंज के पूर्व् व्लाक प्रमुख रामकिशोर यादव ने अपने आवास पर हाल ही बने आईए एस अजय यादव को प्रतीक चिन्ह व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम का संचालन करता अजय मिश्रा  ने  आये हुए लोगों ने उनका स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताते चले कि  अधिवक्ता जितेंद्र यादव के पुत्र अजय यादव ने सिविल परीक्षा में 276वीं रैक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि अप्रैल में पीसीएस के परिणाम में वह डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुए थे।अजय यादव के चाचा सर्वेंद्र यादव ने बताया कि वह मूलरुप से थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कठिंगरा के मूल निवासी है। अजय यादव ने असीसी कांवेंट स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।आईआईटी की तैयारी करने के लिए कोटा चले गए। आईआईटी में चयन हो गया। इसके बाद दिल्ली में सिविस सर्विस की तैयारियां करने लगे। अप्रैल में पीसीएस का परिणाम आया था उसमें भी वह पास हो गए थे। इस मौके पर रामकिशोर यादव  छोटे सिंह यादव रवेन्द्र यादव ...

कर्ज के बोझ के तले दवे किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 कर्ज के बोझ के तले दवे किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सिकंदराराऊ  कोतवाली क्षेत्र के गांव निहालपुर में एक किसान की जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते मौत हो गई । परिजनों के अनुसार कर्ज के चलते वे कई दिनों से परेशान थे। रमेश पुत्र भजनलाल 48 वर्ष निवासी गांव निहालपुर की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते परिजन गम्भीर हालत में उपचार के लिए आनन-फानन में सीएचसी पर लेकर आये जहां पर मौत हो गयी। घटना से मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। अगसौली चौकी प्रभारी द्वारा शव का पंचनामा भरकर मौत के कारण की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के भतीजे प्रेमपाल के अनुसार रमेश पर बैंक व कई ग्रामीणों का कर्ज था। इसके चलते वे परेशान थे और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस के अनुसार कर्ज से परेशानी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।पोस्टमार्टम कराया गया है।

अलीगंज व जैथरा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डायट प्राचार्य को मिली खामियां! 4 अध्यापक अनुपस्थति पाये

 अलीगंज व जैथरा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डायट प्राचार्य को मिली खामियां! 4 अध्यापक अनुपस्थति पाये  अलीगंज! उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य ने बीते देर शाम को अलीगंज व जैथरा के कस्तूरवा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक स्टाप नदारद पाया गया।शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज स्थति कस्तूरबा गाँधी विद्यालय जाजलपुर व जैथरा में उपशिक्षा निदेशक डॉ जितेन्द्र सिंह और डायट मेंटर शरद यादव व महिला शिक्षक मनू द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में सबसे पहले व्लाक जैथरा के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान यहाँ पर स्टाप मौजूद मिला वही अलीगंज में कस्तूरबा गाँधी विद्यालय जाजलपुर का रात्रि 9 बजे निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 4 शिक्षिका जो फूल समय मौजूद रहने वाली थी वह अनुपस्थति पायी गयी उन्होंने विद्यालय में अन्य सुविधाएं देखीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के औचक निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर डायट प्राचार्य ने नाराजगी प्रकट की है। वही उन्होंने बच्चो से भोजन के बारे में पूछा कि...

पोलियो के खिलाफ जंग में सभी की भागीदारी जरूरी-सुनीता पालिकाध्यक्ष ने पल्स पोलियो रैली का किया शुभारंभ

 पोलियो के खिलाफ जंग में सभी की भागीदारी जरूरी-सुनीता पालिकाध्यक्ष ने पल्स पोलियो रैली का किया शुभारंभ अलीगंज- पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को नगर एवं ग्रामीण इलाकों में जनजागरूकता रैली निकाली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज पर पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने फीता काटकर एवं हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य कर्मी एक भी बच्चा छूटा सुरक्षा चक्र छूटा के स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक कर रहे थे।  पालिकाध्यक्ष सुनीता गुप्ता ने रैली को रवाना करते हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पोलियो के खिलाफ जंग में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी से अपने नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।  स्वास्थ्य अधीक्षक डा0 रंजीत वर्मा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है। गांवों में भी स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को ड्राप पिला रहे है। उन्होंने अधीनस्थों को चेतावनी दी है कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  इस अवसर पर डा0 श्वेता राजपूत, प्रदीप गुप्ता, विकास गुप्ता, आशीष राजपूत जिला महा...

अज्ञात महिला के लावारिस शव का एडीएचआर द्वारा किया गया अंतिम संस्कार

 अज्ञात महिला के लावारिस  शव का एडीएचआर द्वारा किया गया अंतिम संस्कार हाथरस  व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है । अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाहसंस्कार किया गया जिसके दाहसंस्कार की व्यवस्था में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान पूर्णरूपेण सहयोग रहा।    सासनी कोतवाली के अंतर्गत 9 मई को एक 55 वर्षीय महिला जो गंभीर रूप से बीमार थी को बागला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 22 मई  की रात को उक्त महिला की मृत्यु हो गई, अज्ञात होने के कारण अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस  द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक...

फल एवं सब्जी प्रसंस्करण तकनीकी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

 फल एवं सब्जी प्रसंस्करण तकनीकी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सिकंदराराऊ  ग्राम सुसामई विकास खण्ड हसायन जनपद  हाथरस में एक दिवसीय महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम फल एवं सब्जी प्रसंस्करण तकनीक विषय पर आयोजित किया गया । प्रशिक्षण का आयोजन केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी ( गृह विज्ञान) द्वारा  करने के साथ ग्रामीण महिलाओं को कच्छे आम से अचार बनाने की वैज्ञानिक तकनीक को विधिवत प्रैक्टिकल करके दिखाया । साथ ही आम में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की गुणवत्ता को बताते हुए पूरे वर्ष भर आम के अचार की उपलब्धता रखकर पोषक तत्वों को पूर्ति कर कुपोषण से बचा जा सकता है और ग्रामीण महिलायें इसे लघु उद्योग के रूप अपनाकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकती है । केंद्र के कृषि अभियांत्रिकी के वैज्ञानिक डॉ कमलकांत ने आम के अचार बनाने के बाद पैकेजिंग और बॉटलिंग के बारे मे विधिवत जानकारी दी ।  केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ जगदीश मिश्रा ने बताया कि आम के पेड़ों की सुरक्षा जैविक खाद से कैसे करें और जैविक उत्पादन पर प्रकाश डाला। केंद्र के फसल सुरक्षा के वैज्ञानिक डॉ श्योराज सिंह ने ग्रामीण ...

जागेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई

 जागेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई सिकंदराराऊ   जागेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन हुआ।  विद्वान आचार्य पंडित श्री सुभाष चंद्र दीक्षित  के आचार्यात्व एवं वैदिक मंत्रोच्चारण में हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम हुआ। जिसमें  यजमान सत्य प्रकाश गुप्ता, रितिक गुप्ता एवं राधा गुप्ता आदि ने मानव जाति के कल्याण हेतु हवन यज्ञ में विधि- विधान के साथ आहुतियां दी गई एवं मन्दिर के गर्भ गृह में शिवलिंग पर शहस्त्राभिषेक व जलाभिषेक करवाया गया।  आचार्य सुभाष चंद्र दीक्षित ने कहा कि शिव ने कालकूट नामक विष पिया था जो अमृत मंथन के दौरान निकला था। शिव ने भस्मासुर को जो वरदान दिया था उसके जाल में वे खुद ही फँस गए थे। शिव ने कामदेव को भस्म कर दिया था। शिव ने दक्ष के यज्ञ को नष्ट कर दिया था। ब्रह्मा द्वारा छल किए जाने पर शिव ने ब्रह्मा को शापित कर विष्णु को वरदान दिया था। शिव की महिमा का वर्णन पुराणों में मिलता है। इस अवसर पर सत्य प्रकाश गुप्ता, रितिक गुप्ता, सतीश चंद माहेश्वरी, जय प्रकाश गुप्ता एडवोकेट,पं...

नगर पालिका चेयरमैन और सभासदों का किया स्वागत

 नगर पालिका चेयरमैन और सभासदों का किया स्वागत सिकन्दराराऊ  नगर पालिका मीटिंग हॉल में सभासदों के द्वारा चेयरमैन मुशीर कुरैशी का फूल माला एवं शॉल उड़ाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन ने सभी सभासदों का फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया ।

हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल ने किया व्यापारियों को सम्मानित

 हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल ने किया व्यापारियों को सम्मानित सिकंदराराऊ,  व्यापारियों के सम्मान हेतु सन् 1979  लखनऊ में एक धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए व्यापारी हरीश चंद अग्रवाल की पुण्य तिथि को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे देश और प्रदेश में हर साल प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। गत वर्षों की भाँति इस बर्ष भी व्यापारी प्रेरणा दिवस सिटी पेलेस मेरिज होम कासगंज रोड में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्वर्गीय हरीश चंद अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर शहर के प्रतिष्ठित 51 व्यापारी भाईयों का सम्मान भी किया गया।  इस अवसर  पर नगर अध्य्क्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी  संजीव महाजन ने व्यापारी भाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे देश में व्यापारीयों की लडाई लड़ रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्य्क्ष संदीप बंसल हर वक्त सोते जागते व्यापारीयों के हित में ही सोचते रहते हैं और हमने भी कसम खा रखी है कि अपने किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने देंगे और यही कारण है कि जबसे सिकंदरा राऊ म...

पुरदिलनगर के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह एवं सभासदों ने ली शपथ

 पुरदिलनगर के नवनिर्वाचित नगर पंचायत  अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह एवं सभासदों ने ली शपथ पुरदिलनगर  नगर पंचायत पुरदिलनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाह एवं नव निर्वाचित सभासदों को उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने पद शपथ दिलाई।      अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाह ने सभी अतिथियों पटका पगड़ी पहनाकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। मंच का संचालन लव शर्मा ने किया।  इस अवसर पर अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, निकाय प्रभारी सुरेन्द्र पुण्ढीर आदि लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।  सभी तेरह  सभासदों ममता देवी, महावीर सिंह, मौ० जावेद, विनीत जाखेटिया, ममता देवी, भपेन्द्र कुशवाह, गौरी शंकर बघेल, मौ० रजा, पंकज कुमार, ऋषी कान्त, रुवी, हाजी मुनीर अहमद, हाजी तहसीन खां ने पद की शपथ ली।  इस अवसर पर राजीव जाखेटिया, राधेश्याम कौशिक, राधेलाल चेचाणी,  मुकेश जाखेटिया, गौरव राठी, विष्णु राठी, मनोज व्याणी, दीपक मालपानी, अनिल नगरिया, टिल्लू काकाणी,...

जनपद हाथरस में आबकारी टीम तथा अलीगढ़ प्रवर्तन टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही

 जनपद हाथरस में आबकारी टीम तथा अलीगढ़ प्रवर्तन टीम द्वारा संयुक्त  कार्यवाही हाथरस  अवैध शराब निर्माण/बिक्री/परिवहन /भंडारण/अपमिश्रण के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी  सुबोध कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन अलीगढ़ प्रभार सुदर्शन सिंह के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम तथा अलीगढ़ प्रवर्तन टीम द्वारा संयुक्त रूप से थाना हाथरस गेट अंतर्गत हतीसा,नंगला सिंघी,नगला दया, खेड़ा बरामनी,अहवरानपुर,रुहेरी तथा थाना सासनी अंतर्गत नगला रत्ना,बरसे, सठिया, शाहपुर,हनुमान चौकी, मडराक आदि क्षेत्रों में अवैध शराब के विभिन्न संदिग्ध अड्डों पर दबिश / छापेमारी की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त अलीगढ़– आगरा मार्ग पर स्थित होटलों/ढाबों की सघन तलाशी लेते हुए संचालकों/होटल मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए सख्त दिशा निर्देश दिए गए की अपने होटल परिसर में किसी को भी मदिरापान न करने दें। साथ ही अलीगढ़–आगरा मार्ग पर स्थित मडराक टोल प्लाजा पर  वाहनों की सघन तलाशी भी ली गई।कहीं से किसी प्रकार के मादक पदार्थों की बरामदगी नहीं हुई। ...

भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है: विजय प्रताप सिंह चौहान

 भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है: विजय प्रताप सिंह चौहान सिकंदराराऊ  क्षेत्र के गांव जिरोली कलां के देवी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन युवा समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना करके कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पगड़ी तथा शाल ओढ़ाकर एवं और स्मृति चिन्ह भेंट करके कथा व्यास का स्वागत किया।  इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का भंडार है। भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।  इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार शर्मा, धीरेंद्र सिंह चौहान, ऋषि चौहान, अनुज प्रताप सिंह, मुकुल प्रताप सिंह, मनीष कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।

ग्राम मूड़ा नौजरपुर में उर्स व कब्बाली का आयोजन

 ग्राम मूड़ा नौजरपुर में उर्स व कब्बाली  का आयोजन  सिकन्दराराऊ।  क्षेत्र के ग्राम मूडा नौजरपुर में उर्स व कब्बाली का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता लियाकत अली ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नरेन्द्र सिंह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड अलीगढ़ हाथरस एवं हरपाल सिंह यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाईचारा सेवा समिति व विशिष्ट अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव संघर्षी, राजेश उपाध्याय अध्यक्ष साधन सहकारी समिति लिमिटेड बस्तोंई, मोहित कुमार मोनू तहसील अध्यक्ष यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन सिकन्द्राराऊ की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के आयोजक हसरुददीन शाह थे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह जादौन व हरपाल सिंह यादव  ने फीता काटकर किया। अतिथियों को आयोजकों द्वारा शाल एवं माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मानित किया गया।      मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह जादौन व हरपाल सिंह यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कब्बाली संगीत की एक लोकप्रिय विधा है,कब्बाली की शुरुआत ईश्वर अथवा पीर( गुरु) की आराधना करने के लिए की जाती है,कब्बाली ...

अलीगढ़ सिकंदराराऊ रोड पर लगाया गया टोल अबैध, तीन दिन में नहीं हटाया गया तो होगा प्रदर्शन

 अलीगढ़ सिकंदराराऊ रोड पर लगाया गया टोल अबैध, तीन दिन में नहीं हटाया गया तो होगा प्रदर्शन सिकंदराराऊ  अलीगढ़ कानपुर हाईवे स्थित अकरावाद के पास कीरतपुर पर बनाये गए टोल प्लाजा को गलत ढंग से प्रारम्भ कराये जाने से सिकंदराराऊ के व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने रोष जताया है और तत्काल उस पर रोक लगाने की उच्च अधिकारियों से मांग की।  उन्होंने स्थानीय सांसद राजवीर सिंह दिलेर एव अलीगढ़ स्थानीय निकाय एमएलसी ऋषिपाल सिंह एवं स्नातक एमएलसी मानवेन्द्र सिंह से इस ओर विशेष ध्यान आकर्षित करने का आग्रह किया  है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा है कि पहले तो कंपनी ने समय से ढाई साल बाद सड़क निर्माण किया। उसका खामियाजा स्थानीय जनता ने उठाया है तथा जब तक पुल और सड़क पूरा न हो जाये तब तक कोई टोल न बसूला जाए एवं उसके बाद भी कम से कम एक साल तक कंपनी से बसूला जाये।  उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उन्हे लकबाग्रस्त होने की हालात में ही आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा।

चेयरमैन तथा सभासदों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

 चेयरमैन तथा सभासदों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ सिकंदराराऊ   नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी व 25 सभासदों को शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में किया गया।   नगर पालिका  अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर के साथ साथ के वार्ड संख्या 1 से दीक्षा भारती आजाद समाज पार्टी, वार्ड संख्या 2 से आशा देवी बीएसपी, वार्ड 3 से धर्मेन्द्र वर्मा निर्दलीय, वार्ड संख्या 4 से ऐबरन सिंह भाजपा, वार्ड संख्या 5 से अजयकुमारी निर्दलीय, वार्ड 6 से कांती देवी भाजपा, वार्ड संख्या 7 से जयवंती देवी निर्दलीय, वार्ड संख्या 8 से ललित कुमार निर्दलीय, वार्ड संख्या 9 से जरीना बेगम एआईएमआईएम, वार्ड संख्या 10 से रविकुमार समाजवादी पार्टी, वार्ड संख्या 11 अमर बाबू भाजपा, वार्ड संख्या 12 से चंद्रवती एआइएमआइएएम, वार्ड संख्या 13 से रामादेवी निर्दलीय, वार्ड संख्या 14 से अरब नबाव निर्दलीय, वार्ड संख्या 15 से फरजंद अली एआइएमआइएम, वार्ड संख्या 16 से फहीम अंसारी निर्दलीय, वार्ड संख्या 17 से राज वार्ष्णेय भाजपा, वार्ड संख...