अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
एटा रोड पर रॉयल ट्री होटल के सामने अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर किया गया है।
मोनू एवं भूपेंद्र निवासी गांव राजपुर भदवास एटा बाइक पर सवार होकर सिकंदराराऊ से गांव जा रहे थे। जैसे ही एटा रोड स्थित रॉयल ट्री होटल के सामने पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया दूसरे युवक को नाजुक हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक युवक का नाम पता नहीं चल सका है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें