जयपुर से बरेली जा रही बस खाई में गिरी, एक दर्जन यात्री घायल
जयपुर से बरेली जा रही डबल स्टोरी प्राइवेट बस एक साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई जिससे एक दर्जन यात्री घायल हो गए ।
सिकंदराराऊ हाथरस रोड नगला विजन गांव के पास जयपुर की ओर से आ रही डबल स्टोरी प्राइवेट एक स्कूली छात्र राहुल पुत्र मुकेश निवासी गाँव चमरौली सिकंदराराऊ को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस की गति तेज थी बस पलटने से लोगों में अफरा-तफरी चीख-पुकार मच गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल स्कूली छात्र को हॉस्पिटल पहुंचाया। यात्रियों को पुलिस की और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें