दुष्कर्म एवं धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है ।
पुलिस के अनुसार 14 मई 2022 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट लिखाई थी कि अभियुक्त गणों द्वारा कंपनी में नौकरी लगवाने के बहाने 5 तोले सोने के आभूषण, 200 ग्राम चांदी व 55000 रुपये हड़प लिए तथा बॉबी पुत्र शौकीन निवासी गांव गिनौली किशनपुर द्वारा पीड़िता को कमरे में बंद रखकर जबरदस्ती बलात्कार किया गया एवं पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूँसों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । धारा 376 , 354, 343 , 323, 504,506,406,420 के तहत दर्ज मुकदमे में गांव गिनोली किशनपुर निवासी बॉबी, शौकीन, अनीता देवी व शौकीन के दामाद विशाल को नामजद किया गया था। जिसमें मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने कमालपुर मोड़ के पास बॉबी को गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें