सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

 शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में किया गया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

सिकंदराराऊ

 मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी एवं भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।  उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने से उन्हें प्रोत्साहन मिलता है और उनकी प्रतिभा में निखार आता है। 

कक्षा 2 म आर्यन व रुकसा ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय ,फरीननाज ने तृतीय स्थान , कक्षा 3 में हेमंत ने प्रथम, अल्तमस ने द्वितीय व साकिब ने तृतीय और कक्षा चार में समरा व भव्य वार्ष्णेय ने प्रथम, अलीशा व प्रियांशी यादव ने द्वितीय , जगनेश ने तृतीय, कक्षा 5 में अनुज व फराहनाज ने प्रथम, आकाश उपाध्याय , आफरीन व  तमन्ना ने द्वितीय और अलीशा ने तृतीय, कक्षा 6 में कृष्णा माहेश्वरी ने प्रथम, निहारिका व शिवम ने द्वितीय, ऐमन व आदिवा ने तृतीय, कक्षा 7 में शिवांश व निधि ने प्रथम, राखी यादव, मोनिका व याशिका उपाध्याय ने द्वितीय व वैष्णवी शर्मा व प्रिया ने तृतीय,  कक्षा 8 में अदिति चतुर्वेदी, राधिका माहेश्वरी ने प्रथम, सिद्धार्थ चतुर्वेदी व निदा ने द्वितीय, समीक्षा शर्मा व प्रीति , युवराज शर्मा ने तृतीय, कक्षा 9 में हर्षित , रजत दिक्षित व पायल ने प्रथम, अंकित व राशी व  प्रीति दीक्षित ने द्वितीय तथा कुमकुम यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है । 

इस अवसर मुख्य रूप से प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, हरपाल सिंह यादव ,श्रीकृष्ण दीक्षित , अशोक दीक्षित, नरेश चतुर्वेदी, शरद शर्मा, विशाल पचौरी, योगेश उपाध्याय, संतोष पुंडीर , श्रीगोपाल शर्मा, वीके नागर , नीरज धनगर ,भूपेंद्र बघेल, उत्कर्ष पाठक, निकुंज श्रीवास्तव, सारिया अंसारी , संध्या शर्मा, अनुराधा, प्रीति, खुशबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...