शनिवार को धूमधाम से निकलेगी परशुराम शोभायात्रा, समस्त तैयारियां पूर्ण
नगर में 6 मई दिन शनिवार आज दोपहर 2 बजे से भगवान विष्णु के छठे अवतार विप्र कुल शिरोमणि भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष में गत वर्षो की भांति भव्य परशुराम शोभायात्रा धूमधाम के साथ पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका से निकाली जाएगी। आयोजकों द्वारा शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई भूतेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां एवं बैंड तथा काली के स्वरूप आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजकों द्वारा शोभा यात्रा ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होने का दावा किया जा रहा है। इस बार शोभायात्रा का आयोजन युवा टीम द्वारा किया जा रहा है। जिसके चलते युवाओं में भारी उत्साह है।
आयोजकों ने सर्व समाज के लोगों से परशुराम शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें