1 जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस - राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने किया आव्हान
1 जून को मनाया जाएगा विश्व ब्राह्मण दिवस
- राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने किया आव्हान
आगामी 1 जून, गुरुवार को विश्व ब्राह्मण दिवस मनाने के लिए देशभर के ब्राह्मण संगठन एवं विदेश में रह रहे ब्राह्मण समाज ने कमर कस ली है।
राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए कहा के 1 जून को आचार्य चाणक्य के जन्म दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में ब्राह्मण समाज के लोग इसे ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर उनको पूर्वजों द्वारा किए गए त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी देते हुए सनातन धर्म की महत्ता को लोगों को समझाना है। 1 जून को पूर्वजों का स्मरण करते हुए विश्व ब्राह्मण दिवस या ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में अवश्य मनाएं। इस दिन वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण, गौ, गीता, गायत्री के साथ जुड़े। उन्होंने कहा ब्राह्मणवाद को मानवतावाद कहा जाता है क्योंकि वेद पुराणों में जो लिखा है उसके अनुसार ब्राह्मण ने सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य किया। मानवता के लिए ब्राह्मण को जो भी त्याग करना पड़ा उससे कभी पीछे नहीं हटा। ब्राह्मण अपने त्याग की वजह से ही पूज्य रहा है। आज के समय में यह बहुत ही आवश्यक हो गया है कि ब्राह्मणवाद की असल परिभाषा लोगों तक पहुंचाई जाए। सनातन को मजबूत करने के लिए ब्राह्मणों को कार्य करना होगा। समाज के सभी वर्गों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए समाज में समता एवं एकजुटता की भावना पैदा करना आवश्यक हो गया है।
श्री चतुर्वेदी ने समस्त ब्राह्मण समाज से अपील की है किस दिन समाज के लोग हवन यज्ञ कर विश्व कल्याण की प्रार्थना करें। सामाजिक द्वेष को समाप्त करने के लिए प्रयास शुरू करें। सनातन धर्म और राष्ट्र को मजबूत करने के लिए ब्राह्मण हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहा है। आज समाज जागरण का कार्य भी ब्राह्मण को ही करना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें