पृथ्वी राज चौहान ने राष्ट्र हित में वीरता पूर्ण कार्य किए और कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया : मुकेश चौहान
पृथ्वी राज चौहान ने राष्ट्र हित में वीरता पूर्ण कार्य किए और कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया : मुकेश चौहान
गांव सिंधौली में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की 483 वीं जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज के युवाओं द्वारा बाइक रैली निकालकर भ्रमण किया गया एवं गांव में पृथ्वी राज चौहान के नाम से बोर्ड लगवाया गया है। जिसके अनावरण के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक मुकेश चौहान द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए फीता काट कर अनावरण किया गया।
इस अवसर पर मुकेश चौहान ने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का आह्वान किया एवं सभी साथियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए समाज को नई दिशा देने वाला काम करना चाहिए और वीर पृथ्वी राज चौहान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें भी समाज को एकजुट करने और सामाजिक उत्थान एवं न्याय पूर्ण रहकर राष्ट्र हित में कार्य करने चाहिए। सम्मान और स्वाभिमान का बहुत ही मजबूत उदाहरण पेश किया। पृथ्वी राज चौहान ने राष्ट्र हित में वीरता पूर्ण कार्य किए और कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया, यही कारण है कि संपूर्ण भारत वर्ष उनका कृतज्ञ है। हम सब मिलकर उनकी जयंती पर विशेष रूप से कोटि कोटि नमन करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आकाश चौहान, दीपांशु चौहान, शिवम चौहान, सचिन चौहान , नितिन सिसोदिया, रोहित सिसोदिया, सुन्दरम चौहान , टीटू चौहान , नकुल चौहान, सूरज चौहान, आलोक चौहान , कुशल चौहान आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें