चेयरमैन तथा सभासदों को उपजिलाधिकारी ने दिलाई शपथ
नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी व 25 सभासदों को शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ उपजिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर के साथ साथ के वार्ड संख्या 1 से दीक्षा भारती आजाद समाज पार्टी, वार्ड संख्या 2 से आशा देवी बीएसपी, वार्ड 3 से धर्मेन्द्र वर्मा निर्दलीय, वार्ड संख्या 4 से ऐबरन सिंह भाजपा, वार्ड संख्या 5 से अजयकुमारी निर्दलीय, वार्ड 6 से कांती देवी भाजपा, वार्ड संख्या 7 से जयवंती देवी निर्दलीय, वार्ड संख्या 8 से ललित कुमार निर्दलीय, वार्ड संख्या 9 से जरीना बेगम एआईएमआईएम, वार्ड संख्या 10 से रविकुमार समाजवादी पार्टी, वार्ड संख्या 11 अमर बाबू भाजपा, वार्ड संख्या 12 से चंद्रवती एआइएमआइएएम, वार्ड संख्या 13 से रामादेवी निर्दलीय, वार्ड संख्या 14 से अरब नबाव निर्दलीय, वार्ड संख्या 15 से फरजंद अली एआइएमआइएम, वार्ड संख्या 16 से फहीम अंसारी निर्दलीय, वार्ड संख्या 17 से राज वार्ष्णेय भाजपा, वार्ड संख्या 18 से हाजी नईम निर्दलीय, वार्ड संख्या 19 से राकेश सेंगर निर्दलीय, वार्ड संख्या 20 से आबिद एआईएमआईएम, वार्ड संख्या 21 से छोटे निर्दलीय , वार्ड संख्या 22 से सतीश चंद्र भाजपा, वार्ड संख्या 23 से रोहिल निर्दलीय, वार्ड संख्या 24 से दिलशाद अंसारी सपा, वार्ड संख्या 25 से नजमा नूर ने शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर 51 किलो की फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों का स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी श्री चन्द व नगर पालिका के कर्मचारीगण, पूर्व विधायक अमरसिंह यादव सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें