सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देसी बनिये रेस्टोरेंट पर हुआ भंडारे का आयोजन…. सभी धर्मों में श्रेष्ठ है सनातन धर्म : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 देसी बनिये रेस्टोरेंट पर हुआ भंडारे का आयोजन….

सभी धर्मों में श्रेष्ठ है सनातन धर्म : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

अलीगढ। सनातन धर्म में कई ऐसे व्रत हैं जिन्हें करना सौभाग्य माना जाता है।जिनमें से एक वट सावित्री व्रत का भी विशेष महत्व है। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वटवृक्ष की पूजा अर्चना कर वट सावित्री व्रत मनाया साथ ही शनिदेव की जयंती भी बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के तत्वावधान में आगरा रोड स्थित देसी बनिये रेस्टोरेंट में महामंडलेश्वर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री, ऋषभ वेदपाठी, चंदर शास्त्री ने मुख्य यजमान प्रमोद कुमार वार्ष्णेय, शशि वार्ष्णेय द्वारा विधि विधान से भगवान शिव परिवार का रुद्राभिषेक रुद्राभिषेक करवाया तत्पश्चात वेदमंत्रो की ऋचाओं पर यज्ञ में आहुतियाँ दिलवाईं इस अवसर पर स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म की श्रेष्ठता है कि हमारे यहाँ वृक्ष, नदी, जीव जंतुओं के प्रति दया और सम्मान की भावना रखी जाती है। हमारे ज्यादातर पर्व नदी और व्रक्षो के संरक्षण हेतु है जिनमें से एक वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। बरगद के पेड़ में त्रिदेव जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और शाखाओं में भगवान शिव का वास होता है। मान्यतानुसार माता सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान को भी छीन लिया था अतः यह व्रत पति की लम्बी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाता है।मान्यता के अनुसार इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं। यज्ञ अनुष्ठान के बाद रेस्टोरेंट के बाहर मैनेजर गगन वार्ष्णेय, याशू वार्ष्णेय आदि ने पूरी सब्जी का प्रसाद वितरित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...