हाईवे पर बाइक फिसलने से युवक की मौत
अलीगढ़ रोड पर गांव विलार के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया । अलीगढ़ ले जाने से पूर्व ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया।
जगदीश पुत्र परशुराम निवासी गांव मऊ जिला एटा अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। अचानक गांव बिलार के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई । जिससे जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई । एंबुलेंस द्वारा घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जब तक घायल जगदीश को अलीगढ़ ले जाया जाता उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना घायल युवक के परिजनों को दे दी गई। सूचना पाकर घायल के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें