गांव बाड़ी रामपुर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के श्रवण मात्र से जन्म जन्मांतर के पाप बोध से मुक्ति मिल जाती है। यह कथा हमें सन्मार्ग की ओर प्रेरित करती है।
उक्त बातें समाजसेवी मनोज पंडित ने क्षेत्र के गांव बाड़ी रामपुर में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर कहीं ।
भागवताचार्य पंडित अरविंद भारद्वाज शंकर पार्वती के जन्म से लेकर तपस्या के रूप में शंकर को पाना की मार्मिक कथा का वर्णन किया। भागवत आचार्य पंडित अरविंद भारद्वाज एवं पापों से तारने वाली भागवत महापुराण भागवत गीता का आचार्य पंडित सुनील शास्त्री के पावन सानिध्य में समाजसेवी मनोज पंडित, पूर्व सभासद पंडित चेतन शर्मा, पूर्व प्रधान शिवकुमार शर्मा, युवा व्यापारी नेता दुर्वेश पचौरी, परशुराम सेना युवा विंग अध्यक्ष पारस शर्मा द्वारा पूजा अर्चना व आरती उतार कर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया एवं पगड़ी पहनाकर व पटका उड़ा कर स्वागत किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें