खड़े ट्रक में घुसी कार , 5 लोग गंभीर घायल
अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास एक कार खड़े ट्रक में जा घुसी जिससे कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से रेफर कर दिया गया ।
गजेंद्र पुत्र करतार सिंह, मुन्नी देवी पत्नी करतार सिंह, रूबी पत्नी गजेंद्र निवासी गण सोसपुर एटा , प्रवीण शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा, रूबी शर्मा पत्नी प्रवीण शर्मा निवासी शाहदरा दिल्ली कार में सवार होकर एटा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। रात्रि 11 बजे करीब जैसे ही अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास पहुंचे तभी उनकी कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें