सपा का काम तमाम सिर्फ एक पर जीती सात पर जमानत जब्त
एटा, । कभी सपा का गड़ कहे जाने वाले एटा में निकाय चुनावों में सपा प्रदर्शन अच्छा नहीं कर सकी। दसों निकायों पर सपा ने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन सकीट का प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में पूरे जिले में नौ स्थानों पर सपा ने चुनाव लड़ा। इसमें सिर्फ मारहरा पर ही सपा चुनाव जीत सकी है। इसके अलावा एटा को छोड़ बाकी सभी स्थानों पर सपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद एटा में समाजवादी पार्टी की मुन्नी को 14,836 मत मिले हैं। उनको 30 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त होने से जमानत बची हैं। इसके अलावा नगर पालिका परिषद जलेसर में रसीद खान को 2006, अलीगंज में तसदुक अली को 296, नगर पंचायत मिरहची में सपा के हिमालय को 1002, नगर पंचायत निधौलीकलां में वीरेंद्र सिंह को 171, नगर पंचायत जैथरा में शिवपाल सिंह को 679, नगर पंचायत अवागढ़ में दिनेश चंद्र को आठ वोट, राजा का रामपुर में मुन्नी को 578 वोट मिले हैं। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी नगर पालिका परिषद मारहरा, नगर पंचायत सकीट अध्यक्ष पद पर चुनाव जीती थी। वर्ष 2023 चुनाव में समाजवादी पार्टी एक ही नगर पालिका परिषद पर काबिज हो सकी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें