अलीगंज पालिका परिषद से सुनीता गुप्ता, नगर पंचायत राजाका रामपुर से रेखारानी, नगर पंचायत जैथरा से बिजेंद्र सिंह चौहान को 11 मई को कमल के फूल पर मोहर लगाकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की
ब्रेकिंग कासगंज / डिप्टी सीएम कासगंज व एटा मैं/अजय चौहान/8006337206
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के सोरों में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। जहां उन्होंने निकाय चुनाव 2023 को लेकर सोरों नगर पालिका के बीजेपी प्रत्याशी रामेश्वर महेरे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।इस दौरान डिप्टी सीएम ने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला वोला और सपा को डूबता हुआ जहाज बताया।
दरअसल डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज हेलीकाप्टर से कासगंज पुलिस लाइन पहुंचे। जहां वाई कार द्वारा सोरों के पर्यटन केन्द्र पर पहुंच कर चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सर्वप्रथम हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। बाद भगवान बराह का नमन करते हुए चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहाकि सपा, बसपा सरकार में सड़कें कैसी थी अब कैसी है, 56 इंच के सीने वाला नेता रामलला का मंदिर बना रहा है, गरीबों को पक्के आवास बनवा रहे हैं, जिनके घर में अंधेरा था उन्हें फ्री में बिजली दे रहे हैं , कोविड समय में फ्री में वैक्सीन दी, बाद में उन्होंने कहाकि हमारे लिये सोरों उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि अयोध्या, काशी, प्रयागराज है, उन्होंने सोरों वासियों को आश्वस्त करते हुए कहाकि सोरों के लिए खजाने की कोई कमी नहीं होने देंगे, वहीं उन्होंने कहाकि रामेश्वर महेरे को जिताया तो निश्चित ही 13 मई के बाद भगवान बराह के दर्शन करने जरूर आऊंगा, उन्होंने कहाकि सपा, बसपा डूबता हुआ जहाज है।
वाइट - केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम, यूपी।
अलीगंज के डी ए वी ग्राउण्ड पर कहा कि भगवान बुद्ध का जन्मदिन है पूरे विश्व को बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिवस पर शांति का संदेश दिया,
अलीगंज पालिका परिषद से सुनीता गुप्ता, नगर पंचायत राजाका रामपुर से रेखारानी, नगर पंचायत जैथरा से बिजेंद्र सिंह चौहान को 11 मई को कमल के फूल पर मोहर लगाकर भारी
बहुमत से जिताने की अपील की
आप सभी के अपार प्रेम का आभार व्यक्त करता हूँ।
देश व प्रदेश मैं डबल इंजन की सरकार ने अनगिनत विकास कार्य किये हैं भयमुक्त वातावरण देने काकाम किया है, सपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही नारा था खाली प्लाट हमाराआज एक एटा की जेल मे है और दूसरा अलीगढ़ की जेल मे है, परिवर्तन आया है, भाजपा ने 370 हटाई वरीब कल्याण की योजनाओं को लागू किया किसान सम्मान निधिके 6000 मिलते हैं किन्ही
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनासे निःशुल्क भोजन कीव्यवस्था की है। विपक्ष की सरकार मैं बिजली आती नही थी भाजपा मैं जाती नही है प्रधानमंत्री अंत्योदय योजना हर घर जल घर घर नल योजना को लागू किया,
व्यवसायी संदीप गुप्ता की निर्मम हत्या की गई थी भाजपा ने उनकी धर्मपत्नी सुनीता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है आपको उन्हें जिताना है ,
चारों तरफ कमल के फूल की आंधी चल रही है, और सपा की साइकिल पंचर हो गई थी 2014 में, पंचर साइकिल को 2022 तक चलाया 2023 तक साइकिल टाइट रही थी, सपा वाले चाहे तो बचा ले, या फिर मेंदान छोड़ कर चले जायें, अगर रहना चाहें तो में सपा, बसपा, कांग्रेस सभी से कह रहा हूं, जनता से अपील भी कर रहा हूं, भाजपा के जो भी प्रत्याशी हैं उनको डबल इंजन सरकार के माध्यम से अगर जनता जिता कर भेजती है,तो विकास के नाम पर कोई कमी नहीं होने देंगे, हम लोगों का एक ही नारा है अभी तो विकास देखा लोगों ने , आगे विकास होगा वो ओर देखने लायक होगा
इस मौके पर सुजीत गुप्ता बॉबी, राम प्रकाश गुप्ता शरद जी यश गुप्ता, शशांक गुप्ता, भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सांसद मुकेश राजपूत, अभिषेक गोपाल शर्मा, अशोकरत्न शाक्य, विकास गुप्ता, आशीष राजपूत, सहित बड़ी संख्या मे नागरिक मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें