गांव नगरिया कपसिया में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हुआ शरबत और खरबूज वितरण कार्यक्रम का आयोजन
निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर गांव नगरिया कपसिया में भगवान विष्णु के प्रसाद के रूप में शरबत और खरबूज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । गांव में मां दुर्गा जी के मंदिर के पास सड़क किनारे स्टॉल लगाकर ग्रामीणों एवम् राहगीरों को शीतल मीठा जल (शरबत) एवं खरबूज फल का वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत शर्मा समाजसेवी , देवेश शर्मा, डॉ. पवन उपाध्याय द्वारा कराया गया ।
इस अवसर पर विशेष सहयोगी के रूप में प्रमोद कुमार शर्मा, मुकुल कुमार शर्मा, दिनेश पचौरी , कृष्णकान्त कौशिक, पुष्पेंद्र उपाध्याय , राजीव पाठक ,धर्मेंद्र शर्मा, शिवा उपाध्याय , मधुर उपाध्याय , मितुल पाठक , माधव पाठक , प्रदीप पाठक , कौशल शर्मा, संदीप पाठक , शीलेंद्र शर्मा , मनंत पाठक , समर्थ शर्मा , परम शर्मा , सुरेंद्र शर्मा , गनपत, सोनू , पिंटू , मोनू आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें