सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदी प्रोत्साहन समिति ने मनाई नारद जयंती सियाराम घर आ पहुंचे फिर सजी अयोध्या प्यारी है

 हिंदी प्रोत्साहन समिति ने मनाई नारद जयंती

सियाराम घर आ पहुंचे फिर सजी अयोध्या प्यारी है 

सिकंदराराऊ

हिंदी प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में विश्व के प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद जी के जन्मोत्सव के अवसर पर पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी राधा नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में संपन्न हुआ।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल बिल्सी बदायूं ने की।संचालन व्यंग्यकार कवि देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, शिव  बाबा एवं देवर्षि  नारद के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर विशिष्ट अतिथि  जयपाल सिंह चौहान , किशनवीर सिंह यादव ,कवि नरेंद्र गरल, पत्रकार रामबाबू यादव, अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना, आश्रम की अधिष्ठात्री ब्रम्हाकुमारी नैना बहन, डॉ शरीफ अली व ब्रह्मकुमार सुनील शर्मा आदि ने किया ।

सरस्वती वंदना व शिव बाबा की वंदना के पश्चात कासगंज के कवि विपिन शर्मा ने पढ़ा 

"सियाराम घर आ पहुंचे फिर सजी अयोध्या प्यारी है ।

सब मस्ती में झूम रहे ,नांच रहे नर नारी हैं।

 भरतपुर राजस्थान से पधारे कवि हरिश्चंद्र हरी ने पढ़ा- कर लो बंदन अंतर्मन से जग में नारी बड़ी महान।

 वरिष्ठ गीतकार नरेन्द्र गरल ने पढ़ा- सत्य बोलना बहुत कठिन है सोना तोला जा सकता है,

 चमक तोलना बहुत कठिन है।

कवयित्री कुमारी शांभवी पाठक दर्पण ने सैनिकों के लिए पढ़ा  - राष्ट्र स्वाभिमान का पुष्प तुम खिलाना प्रिय

भारत के शौर्यवृक्ष का वो बीज बो गए । 

प्रमोद विषधर ने पढ़ा 

देश के दुश्मनों का बनूं काल मैं।

 सत्येंद्र भारद्वाज आभास ने पढ़ा- पड़ी बेजान सी यादें मैं उनकी बहाल करता हूं 

कृष्ण से प्रेम कर मैं  खुद को निहाल करता हूं 

व्यंगकार देवेंद्र दीक्षित शूल ने अच्छे पत्रकारों के विषय में पढ़ा - वह आम को आम और बबूल को बबूल लिखता है ।

इसलिए भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों को ,

अपने पथ का शूल लगता है।

 कवियों का सम्मान भाई सुनील शर्मा, अरुण सिसोदिया ,सोनू भाई ,मयंक माही श्री, अनिल कुमार शर्मा आदि ने किया 

वही कवयित्री का सम्मान श्रीमती अलका दीक्षित, ब्रह्माकुमारी नैना जी, रजनी सिसोदिया , क्षमा शर्मा व छाया पाठक ने किया। इस अवसर पर एटा के समाजसेवी काव्य प्रेमी नीरज गोस्वामी का भी सम्मान किया

 गया।

 कार्यक्रम में नीरज गोस्वामी एटा, पत्रकार  पवन पुंढीर व अनूप शर्मा व इस्त्याक भारती व उत्कर्षवर्ती पाठक, राम खिलाड़ी, सुमन प्रकाश जी ,मयंक माही , सजल पंडित , शिवेन्दु दीक्षित,  सुरेश सैनी, प्रियांशु पाराशर,आदित्य दीक्षित आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...