भाजपा की चुनाव रैली में अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने पूरी ताकत झोंकते हुए जोरदार रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा की चुनाव रैली की शुरुआत पंत चौराहा स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख रेशम पाल सिंह के आवास से हुई। रैली में शामिल कार्यकर्ता एवं समर्थक उत्साह से लबरेज नजर आए। सभी लोग जबरदस्त तरीके से नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए । रैली नगर के प्रमुख मार्गों एवं विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता का फूल मालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, गिरीश मोहन गुप्ता , नीरज वैश्य, देवेंद्र राघव, विशाल वार्ष्णेय, संजीव महाजन, सुनील गुप्ता, सोनू चौहान, देवकांत कौशिक, बृज मोहन गुप्ता, कमलेश शर्मा, मीरा माहेश्वरी ,सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय ,जयपाल सिंह चौहान, रेशम पाल सिंह , अजय जादौन आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें