अलीगंज में निकाय चुनाव चले ईट पत्थर मामले में 6 नामदर्ज व 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज!
अलीगंज में निकाय चुनाव चले ईट पत्थर मामले में 6 नामदर्ज व 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज!
अलीगंज/एटा। अलीगंज में निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में हुए मतदान के दौरान कुछ समर्थकों द्वारा एक दूसरे पर ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिए ईट पत्थर चलते ही राहगीरों में भय दहशत व्याप्त हो गयी उक्त मामले में 6 नामदर्ज व 30 से 40 लोगों के खिलाफ कोतवाली अलीगंज में दर्ज किया गया। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार एसआई विजय सिंह हमराह फ़ोर्स के साथ दिनांक 11 अप्रैल 23 को संधिग्ध लोगों की चुनाव शांत व्यवस्था हेतु निकले कि नील की कोठी के पास कुछ लोगो ने बताया कि अम्बेडकर पार्क बूथ पर कुछ लोगों में झगड़ा हो गया है जब में वहाँ पहुँचा तो वहाँ पर कुछ लोग दोनों तरफ से ईट पत्थर फेंके जा रहे थे सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो गया और लोग दहशत में हो गए अफरा तफरी का माहौल हो गया धड़ाधड़ दुकानों के शटर बन्द होने लगे जो लोग ईट पत्थर फेंक रहे थे 30 से 40 लोगो में से शेलेन्द्र यादव निवासी केलठा अलीगंज सहित जीतू गुप्ता रियाज अहमद पिनवा गंगू मुजहिर को पहचान लिया पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे भाग गए।उपनिरीक्षक विजय सिंह अलीगंज ने 6 नामदर्ज व 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कोतवाली अलीगंज में दर्ज करवाया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें