हाई स्कूल एवं इंटर में अमोल चंद पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा
सीबीएसई द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर का परीक्षा फल घोषित किया गया। जिसमें नगर के अमोल चंद्र पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । प्रबंधक सागर वार्ष्णेय द्वारा सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी गई तथा भविष्य में इसी प्रकार सफलता अर्जित करते हुए आगे बढ़ने की कामना के साथ बच्चों को मिठाई खिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल एवं समस्त अध्यापकों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा धन्यवाद दिया गया।
हाईस्कूल में प्रियांशु जादौन ने 96.6 प्रतिशत, सृष्टि राघव ने 94.8 प्रतिशत, कार्तिकेय माहेश्वरी ने 94.6 प्रतिशत, सूर्यांश चंदेल ने 93 प्रतिशत,गौरंगी सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं वहीं इंटरमीडिएट में राहुल कुमार ने 93.6 प्रतिशत, निधि सेंगर ने 91 प्रतिशत, नीरज यादव ने 90 प्रतिशत, सारांश वार्ष्णेय ने 89.2 प्रतिशत, ऋषभ ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा एवं पांचवा स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के टॉप 5 छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक सागर वार्ष्णेय द्वारा सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें