दो पक्षों में मारपीट व पथराव, 5 लोग घायल
नगर के मोहल्ला बारहसैनी में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नगर के मोहल्ला बारहसैनी में किसी बात को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई । इस दौरान पथराव किया गया। जिसमें संजय पुत्र रामदत्त, विष्णु पुत्र रामदत्त, भावना पुत्री संजय निवासीगण मोहल्ला बारहसैनी तथा दूसरे पक्ष से निशा शर्मा पत्नी अजय शर्मा एवं रितिका शर्मा पुत्री चंद्रशेखर निवासीगण मोहल्ला बारहसैनी सिकंदराराऊ घायल हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है । संजय, विष्णु एवं भावना को सीएचसी से उपचार के बाद जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें