जहां श्रद्वा है वहां विश्वास होना चाहिए-अवस्थी
श्रीमद भागवत कथा का चौथा दिन
अलीगंज- नगर के प्राथमिक पाठशाला में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी ने कहा कि जहां जहां श्रद्वा है वहां विश्वास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पैसे को पकडेगा उसके जीवन में सम्बन्ध कभी टिकेंगे नहीं है। गुरूवार को श्रीमद भागवत कथा में विचार व्यक्त करते हुए कथावाचक मनोज अवस्थी ने गीध राज जटाउ का उदाकरण सुनाते कहा कि ज्ञानी को भगवान के पास पहुंचने के लिए स्वयं प्रत्यन करना पडता है। भक्त को ईश्वर स्वयं मिलता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा वह ग्रंथ है जिसके श्रवण मात्र से ही जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शकर सीओ सुधांशु शेखर इस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह क्राइम इस्पेक्टर प्रदीप कुमार दिनेश चंद गुप्ता , प्रदीप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी, सत्यप्रताप सिंह, सूर्यकांत गुप्ता अशोक यादव अभिषेक शर्मा पंकज राठौर, फेरू सिंह राठौर, देवेंद्र आचार्य जी सत्यपाल वर्मा अखण्ड प्रताप सिंह, संतोष प्रताप सिंह, नीरज सिंह, संतोष चौहान, धनंजय भदौरिया, सौरभ चौहान, उषा देवी, शिल्पी चौहान सहित बडी संख्या में श्रद्वालु श्रोता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें