एटा - थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग एवं सर्विलाशं टीम को मिली बड़ी सफलता, फिरौती के लिए किया गया अपहृत बच्चा 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद, उधारी के रुपये चुकाने के चलते सगे मामा ने साथियों संग दिया था अपहरण कर फिरौती की घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार।
एटा - थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय इंटेलीजेंस विंग एवं सर्विलाशं टीम को मिली बड़ी सफलता, फिरौती के लिए किया गया अपहृत बच्चा 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद, उधारी के रुपये चुकाने के चलते सगे मामा ने साथियों संग दिया था अपहरण कर फिरौती की घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 30.05.2023 को जनपद अलीगढ़ से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा थाना जलेसर पर सूचना दी गई कि ग्राम मकसूदपुर से एक 04 वर्षीय बच्चा आरिस लापता है जो अंमापुर, कासगंज से अपनी माॅ के साथ अपनी ननिहाल ग्राम मकसूदपुर आया हुआ था। इस सम्बन्ध में अपहृत के मामा (अभिुयक्त) द्वारा अपने बचाव हेतु 112 पर बच्चा गायब होने की सूचना दी गई, पुलिस द्वारा पूछे जाने पर बाद में आकर विवरण देने की बात कही। स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों से जानकारी करने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस को स्पष्ट बात बताने से टालने लगे। प्रकरण में किसी गम्भीर अनहोनी की आशंका के चलते छानबीन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनजंय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में थाना जलेसर व कोतवाली देहात तथा सर्विलाशं व इंटेलिजेंश विंग की विशेष टीमें लगाई गईं जो कि बेहद सतर्कता के साथ घटना के तथ्यों की जाॅच कर रही थीं।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
इसी घटनाक्रम में दिनांक 30/31.05.2023 की रात्रि में वादी श्री मोहम्मद आशिफ पुत्र शमी खाँ निवासी राजीव नगर कस्वा अमापुर थाना अमापुर जिला कासगंज द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी गई कि प्रार्थी की पत्नी समरीन दिनांक 25.05.2023 को अपने पुत्र आरिस उम्र करीब 04 वर्ष को लेकर अपने मायके मकसूदपुर थाना जलेसर एटा गयी थी, दिनांक 30.05.2023 को वादी की पत्नी ने दोपहर में फोन करके उसे बताया कि उनका बेटा आरिस खो गया है काफी खोजबीन की पर नहीं मिला। जब वादी अपनी ससुराल आया और बच्चे की खोजबीन कर रहा था तभी उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। उधर से कहा गया कि अगर तुम्हें अपने बच्चे की जान प्यारी है तो तुरन्त 02 लाख 80 हजार रुपये का इन्तजाम कर लो और पुलिस को सूचना मत देना नहीं तो तुम्हारे बच्चे को जान से मार देंगे यह सुनकर वादी और उसकी पत्नी दोनांे दहशत में आ गये इसलिये पुलिस को सूचना ना देते हुये तुरन्त पैसों का इन्तजाम करने लगे। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 192/2023 धारा 364ए भादवि पंजीकृत कर थाना जलेसर व कोतवाली देहात पुलिस तथा इंटेलिजेंश विंग की स्वाॅट व सर्विलांस टीम को बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु लगाया गया।
अपहृत बच्चे की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारीः-
दिनांक 31.05.2023 को थाना जलेसर व कोतवाली देहात पुलिस एवं जनपदीय इंटेलीजेंस विंग तथा सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्चे को ग्राम खेरियाताज थाना एका, फिरोजाबाद से सकुशल बरामद कर एक महिला सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर अभियोग में धारा 368 भादवि की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदुः-
1. घटना की गहराई से छानबीन तथा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आए कि अपहृत बच्चे का मामा/मुख्य आरोपी रिजवान जो दिल्ली के उत्तम नगर में कपड़े की फेरी लगाने व बेचने का कार्य करता था।
2. कपडे़ के इस धंधे में उसे घाटा हो गया, जिससे उस पर करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्जा हो गया था।
3. आरोपी रिजवान करीब 3-4 दिन पहले ही दिल्ली से अपने गाॅव मकसूदपुर वापस आया था। जहाॅ दिनांक 25.05.2023 को उसकी बहन अपने बेटे तथा बेटी के साथ जलेसर उर्स के मेले को देखने के लिए आई हुई थी। बहन के 4 वर्षीय बेटे पर नजर पड़ते ही धंधे में हुए घाटे को पटाने के लिए उसने अपने सगे भांजे का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई।
4. दिनांक 28.05.2023 को रिजवान अपने साथी अमरुद्दीन से मिला और उसे 50000 रुपये देने का वादा कर अपने ही भांजे के अपहरण तथा फिरौती माॅगने योजना के बारे में बताया।
5. दिनांक 28.05.2023 को ही अमरुद्दीन उर्फ बिट्टू ने गाॅव के ही अपने एक मित्र अंशुल को रिजवान की योजना के बारे में बताया तथा उसे भी हिस्से में 10000 रुपये देने को कहा, जिसपर अंशुल राजी हो गया।
6. योजना के अनुसार दिनांक 30.05.2023 को समय करीब प्रातः 10.00 बजे रिजवान गांव की एक परचून की दुकान पर फ्रूटी दिलाने के बहाने अपने भांजे को ले गया तथा वापस जाते समय गली में अपने भांजे को अमरुद्दीन एवं अंशुल को सौंप दिया।
7. अमरुद्दीन तथा अंशुल रिजवान की मोटर साइकिल से बच्चे को अमरुद्दीन की ससुराल गाॅव खेरिया थाना एका, फिरोजाबाद ले गए, जहाॅ अमरुद्दीन ने अपनी सास को सारी बात बताकर बच्चे को घर में छिपाकर रखने को कहा।
8. इस दौरान रिजवान फोन से अपने भांजे का हाल-चाल भी लेता रहा और अपने जीजा के साथ बच्चे को ढूंढने में मदद भी करता रहा, साथ ही रिजवान लगातार पुलिस पर भी नजर बनाए हुए था।
9. पुलिस की सक्रियता को देख तथा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से रिजवान ने स्वंय ही 112 नंबर पर फोन कर बच्चे के गायब होने की सूचना दी।
10. योजना के अनुसार रिजवान को स्वयं अपने बहनोई के साथ फिरौती की रकम देने जाना था, जहाॅ से रकम अपहरणकर्ता को देकर बाद में आपस में बाॅट लेना था, परतंु उसके बहनोई आसिफ द्वारा उसे साथ ले जाने से मना कर देने पर रिजवान की बनाई योजना में व्यवधान हुआ।
11. समय रहते घटनाक्रम की छानबीन में लगी पुलिस टीमों द्वारा रिजवान को दिनांक 31.05.2023 को समय करीब 09.00 बजे ग्राम मकसूदपुर से उसके घर से पुलिस अभिरक्षा में लेकर की गई पूछताछ के बाद शेष अभियुक्तों को ग्राम खेरियाताज थाना एका, फिरोजाबाद से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार कर अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नामपताः-
1. रिजवान पुत्र बुंदेली निवासी मकसूदपुर (अपहृत बच्चे का सगा मामा) (उम्र करीब 28 वर्ष)
2. अमरुद्दीन उर्फ बिट्टू पुत्र राजू निवासी पुर्दिलनगर थाना सिकंदराराऊ, हाथरस (उम्र 24 वर्ष)
3. अंशुल पुत्र सुशील निवासी पुर्दिलनगर थाना सिकंदराराऊ, हाथरस (उम्र करीब 19 वर्ष)
4. अमरुद्दीन उर्फ बिट्टू की सास
बरामदगीः-
1. एक अपाचे मोटर साईकिल घटना में प्रयुक्त (डी एल 3एस बीजेड 2444 लाल रंग)
2. एक मोबाइल फोन (1 अभियुक्त रिजवान से रेडमी)
3. एक की-पैड मोबाइल लावा ( जिसमें सिम डालकर फिरौती की मांग की गई अभियुक्त अमरुद्दीन से)
4. एक की-पैड मोबाइल सेमसंग (अभियुक्त अमरुद्दीन से)
बरामदगी एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. घटना के सफल अनावरण के निर्देशनकर्ता अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनजंय सिंह कुशवाहा
2. प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर श्री जगदीश चन्द्र मय टीम
3. प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात श्री शंभूनाथ मय टीम
4. प्रभारी निरीक्षक इंटेलिजेंश विंग श्री सुनील कुमार मय टीम
5. प्रभारी सर्विलाशं उपनिरीक्षक श्री नितिन मय टीम

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें