आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की मौत व 3 लोग घायल
कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुर्रका में बुधवार की रात्रि आई आंधी के दौरान एक दीवार धराशाई हो गई जिससे चार लोग दीवार के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई । तीन घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।
गांव जरीनपुर भुर्रका में बुधवार की रात्रि एक शादी समारोह चल रहा था। तभी अचानक तेज आंधी आ गई। आंधी से बचने के लिए लोग एक दीवार का सहारा लेकर बैठ गए। इसी दौरान आंधी के चलते दीवार ढह गई। दीवार के गिरने से पुष्पेंद्र 24 वर्ष पुत्र राजपाल निवासी खुशीपुरा थाना दादों जिला अलीगढ़ एवं आरिफ, रतनेश और छोटे निवासी गांव जरीनपुर भुर्रका मलवा के नीचे दब गए। जिससे घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे में दवे चारों लोगों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए । जहां उपचार के दौरान पुष्पेंद्र ने दम तोड़ दिया । अन्य तीन घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है । पुष्पेंद्र की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । मृतक पुष्पेंद्र अपनी बहन की ससुराल में आया हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें