एडीएचआर में दफनाया लावारिस युवक का शव
व्यक्ति के मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार व दफनाने का कार्य कर रही है।अज्ञात शव को एडीएचआर की देखरेख और समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दफनाया गया । जिसके दफनाने की व्यवस्था में एडीएचआर के सीए शुभम जैन पूर्णरूपेण सहयोग रहा।
गत 19 मई को सादाबाद कोतवाली के अंतर्गत आगरा रोड भारत पैट्रोल पंप के सामने एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया । जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष थी जिसने लोअर व हाफटीशर्ट पहन रखी थी जिसकी जेब में अलीगढ़ से सादाबाद का बस का टिकट मिला। जिसके एक हाथ पर शवाना आई लव यू लिखा हुआ था। मौके पर ही मृत्यु हो गई , यह मुस्लिम व्यक्ति का शव था। पुलिस द्वारा शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा शव की शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस द्वारा लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। उसके उपरांत पुलिस द्वारा समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीन वार्ष्णेय से शव को दफनाने के लिए अनुरोध किया गया। समाजसेवियों द्वारा उपरोक्त शव का मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाया।
दफनाने में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान , प्रवीन वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स समाजसेवी सुनीत आर्या,सीए शुभम जैन, आयोग दीपक , बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल सार्थक बुटार , होमगार्ड उदयवीर सिंह मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें