अलीगंज व जैथरा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डायट प्राचार्य को मिली खामियां! 4 अध्यापक अनुपस्थति पाये
अलीगंज व जैथरा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान डायट प्राचार्य को मिली खामियां!
4 अध्यापक अनुपस्थति पाये
अलीगंज! उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य ने बीते देर शाम को अलीगंज व जैथरा के कस्तूरवा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद शिक्षक स्टाप नदारद पाया गया।शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज स्थति कस्तूरबा गाँधी विद्यालय जाजलपुर व जैथरा में उपशिक्षा निदेशक डॉ जितेन्द्र सिंह और डायट मेंटर शरद यादव व महिला शिक्षक मनू द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में सबसे पहले व्लाक जैथरा के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान यहाँ पर स्टाप मौजूद मिला वही अलीगंज में कस्तूरबा गाँधी विद्यालय जाजलपुर का रात्रि 9 बजे निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान 4 शिक्षिका जो फूल समय मौजूद रहने वाली थी वह अनुपस्थति पायी गयी उन्होंने विद्यालय में अन्य सुविधाएं देखींकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के औचक निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर डायट प्राचार्य ने नाराजगी प्रकट की है। वही उन्होंने बच्चो से भोजन के बारे में पूछा कि भोजन कैसा मिलता है। बताया गया कि भोजन मीनू के अनुसार छात्राओं को भोजन दिया जा रहा हैं।छात्राओं को तेल साबुन मंजन कापी पेंसल आदि के बारे में जारी ली।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें