रोडवेज बस से गिरकर महिला घायल
अलीगंज- रोड बस चालक की लापरवाही के कारण बस से उतर रही महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की प्राथमिकी पीडिता के पुत्र संजेश कुमार पुत्र महेश चन्द्र ने कोतवाली में दर्ज करवाई है। थाना क्षेत्र के गांव दाउदगंज निवासी रामरानी पत्नी महेश चन्द्र शमशाबाद फर्रूखाबाद से रोडवेज बस संख्या यूपी 78 एचएन 3650 से अलीगंज बस स्टैण्ड पर उतर रही थी। उतरते समय बस चालक ने बस को आगे बढा दिया, जिससे रामरानी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आ गई। घायल को उपचार उपरान्त फर्रूखाबाद रैफर किया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें