रोडवेज बस ने पीछे से कार को मारी टक्कर, कार सवार घायल
क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास नेशनल हाईवे पर अलीगढ़ की ओर से आ रही बलेनो कार में पीछे से आ रही एटा डिपो बस ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई।
बीती रात लगभग 3:30 बजे बलेनो कार अलीगढ़ की ओर से आ रही थी उसके पीछे से रोडवेज बस एटा डिपो आ रही थी। बस ड्राइवर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई और वहीं रोडवेज बस को पकड़ लिया गया। टक्कर होने के बाद कार के चालक और रोडवेज के चालक में कहासुनी होने लगी। सूचना पाकर पहुंची सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस कार और बस को कोतवाली ले आई । कार सवार से तहरीर लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें