स्लग महाराणा प्रताप को किया सर्व समाज ने याद। शौर्य, वीरता,देशभक्ति, पराक्रम और त्याग की प्रतिमूर्ति रहे महाराणा,
एटा ब्रेकिंग
स्लग महाराणा प्रताप को किया सर्व समाज ने याद।
शौर्य, वीरता,देशभक्ति, पराक्रम और त्याग की प्रतिमूर्ति रहे महाराणा,
एंकर भारतीय इतिहास मे कभी न मिटने वाले नाम के रूप मे याद रहने वाले महाराणा प्रताप का जीवन चरित्र जो भी देशबासी पड़ लेगा वो इस राष्ट के कर्तव्य पथ से जुड़ जाएगा, इतिहासकार अकबर को महान बताते रहे और राणा की शौर्य गाथा को झुठलाते रहे,समय बदलाव के साथ आगे आया और अब महाराणा के जीवन चरित्र को भी देश के निवासी जानने लगे हैं,इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम मे शिरकत करते हुए अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने
ऐसे वीर महापुरुष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुम्भलगढ़ के राजा केवल क्षत्रिय जाति के राजा नही थे वे सर्वसमाज के राजा रहे कोल भील जैसी आदिवासी जाति रही हो या वैश्य समाज के दानवीर भामाशाह जी हो सभी ने उनके नेतृत्व के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया, अपने समाज की आन वान और शान की खातिर इन सभी समाज के लोगों ने महाराणा का जीवन पर्यंत साथ दिया, राष्ट्र की रक्षा को आधीनता न स्वीकार करना ,मुग़ल अकबर के आधे राष्ट्र को देने और अधीनता स्वीकार करने के फैसले को ठुकराकर जंगलों मैं जीवन काटने की गाथा उनके देश प्रेम को उजागर करती है ,ऐसे महापुरुष को हम सभी आज याद कर रहे हैं जबतक ये राष्ट्र रहेगा महाराणा के योगदान को याद रखेगा। उनके जीवन चरित्र को अनुसरण कर युवा देश भक्ति के बारे मैं जानेंगे।
कार्यक्रम मे फेरूसिंह राठौर, अजयपाल सिंह, राजीव राठौर, यतेंद्र तोमर ,सुखेन्द्र तोमर अखिलेश राठौर, रज्जू भैया ने भी प्रकाश डाला,कार्यक्रम मे सैकड़ों क्षत्रिय वन्धुओं ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें