सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल ने किया व्यापारियों को सम्मानित

 हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्यतिथि पर व्यापार मंडल ने किया व्यापारियों को सम्मानित

सिकंदराराऊ, 

व्यापारियों के सम्मान हेतु सन् 1979  लखनऊ में एक धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से शहीद हुए व्यापारी हरीश चंद अग्रवाल की पुण्य तिथि को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे देश और प्रदेश में हर साल प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। गत वर्षों की भाँति इस बर्ष भी व्यापारी प्रेरणा दिवस सिटी पेलेस मेरिज होम कासगंज रोड में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें स्वर्गीय हरीश चंद अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर शहर के प्रतिष्ठित 51 व्यापारी भाईयों का सम्मान भी किया गया। 

इस अवसर  पर नगर अध्य्क्ष एवं आगरा मंडल प्रभारी  संजीव महाजन ने व्यापारी भाईयों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूरे देश में व्यापारीयों की लडाई लड़ रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्य्क्ष संदीप बंसल हर वक्त सोते जागते व्यापारीयों के हित में ही सोचते रहते हैं और हमने भी कसम खा रखी है कि अपने किसी भी व्यापारी का अनावश्यक उत्पीड़न नहीं होने देंगे और यही कारण है कि जबसे सिकंदरा राऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन हुआ है तबसे इंस्पेक्टरराज का खात्मा हो चुका है। आज किसी भी विभाग का अधिकारी बाजार में घुसने से पहले सौ बार सोचता है । 

जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद खान और महिला जिला अध्य्क्ष मीरा महेश्वरी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज सिकंदराराऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ही व्यापारीयों के हित की बात कर रहा है । बहुत जल्द जिला स्तर का कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत किया जायेगा, जिसमें शहर के हर व्यापारी की हिस्सेदारी होगी। 

कार्यक्रम में राम कुमार वार्ष्णेय, वीरेंद्र जी वीरो लाला, मुकुल वार्ष्णेय ,अशोक  किराने वाले, गिर्राज किशोर  सीमा जनरल स्टोर, अजय चौधरी , शिरोमणि वार्ष्णेय, शफी मोहम्मद , श्रीमती राजेश देवी, मुकेश चंद भैया जी मिष्ठांन , फतेह चंद हलवाई, श्याम कुमार बजाज, राकेश कुमार चंद्रा जी, भगवान दास गुप्ता, शशि वाला वार्ष्णेय, नीलाम महेश्वरी, मीना महेश्वरी, सरिता महेश्वरी, सुधा गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, वीणा मलिक, मोहम्मद विशाल अख्तर, मुस्लिम कुरैशी, जहीर अहमद, शान, मोहम्मद  बनवारी लाल चूड़ी वाले , राजू अंसारी चूड़ी वाले, विनोद पराशर,  कुलदीप दरगढ़, मुस्लिम कुरैशी, वीरेंद्र गुप्ता, शफी मोहम्मद, बनवारीलाल दीक्षित, पम्मी भाई, आदि व्यापारी भाईयों को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहना कर सम्मानित किया गया।

मुख्य रूप से नावेद अहमद खां , नीरज वैश्य , मीरा महेश्वरी, प्रवींन वार्ष्णेय डोबी भाई, कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय खिल्लो भाई, इरफान सैफी , दुर्वेश पचौरी, संजीव महाजन , अभिषेक वार्ष्णेय पूर्व सभासद, पंकज वार्ष्णेय, बंशी वार्ष्णेय , गौरव वार्ष्णेय , रिंकू वार्ष्णेय , सुनील गुप्ता खल वाले , जितेंद्र वैश्य, बबलू सिसोदिया , मोहम्मद तहसींन खां, हसींन खांन, विशाल अख्तर कुरैशी, रिजवी भाई, असरफ भाई, मोहम्मद दानिश, आशू माहेश्वरी, इकराम भाई, जाविद बेटरी वाले, टीटू वार्ष्णेय, सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास गुप्ता ने की और संचालन नवेद अहमद खां ने किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...