बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा, वीडियो वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद
बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा, वीडियो वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पोक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म के मामले में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है तथा उससे घटना वायरल करने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है ।
प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को कोतवाली में एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया था के पीड़ित की नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी तभी आरोपी अभियुक्त आकाश पुत्र हरि ओम निवासी गांव टटी डंडिया मौका पाकर घर में घुस आया और जबरन पकड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए बलात्कार किया एवं उसकी वीडियो बना ली तथा वीडियो को वायरल कर दिया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत करने के बाद रविवार को आरोपी अभियुक्त आकाश को हबीबपुर मोड़ थाना सिकंदराराऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिससे घटना को वायरल किया गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें