सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर निकाय निर्वाचन-2023 की मतगणना के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

 पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर निकाय निर्वाचन-2023 की मतगणना के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश 

हाथरस

 पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा नगर निकाय निर्वाचन-2023 की मतगणना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों की पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में ब्रीफिंग की गई । ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस  अशोक कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, मतगणना ड्यूटी में लगे समस्त प्रभारी निरीक्षक/निरीक्षक, उपनिरीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी एलआईयू, चुनाव सेल प्रभारी आदि मौजूद रहे । जनपद हाथरस में नगर निकाय निर्वाचन-2023 की मतगणना दिनांक 13.05.2023 को 4 मतगणना केन्द्रों  एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज, हाथरस, महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज, सिकन्द्राराऊ,  के0एल0 जैन इण्टर कॉलेज, सासनी, मण्डी समीति सादाबाद पर सम्पन्न होगी । प्रत्येक मतगणना केन्द्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रथम आउटर कार्डन व द्वितीय इनर कार्डन के अंतर्गत नागरिक पुलिस व होमगार्ड को व्यवस्थापित किया गया है तथा तृतीय कार्डन आइसोलेशन में सशस्त्र पुलिस व  नागरिक पुलिस को व्यवस्थापित किया गया है । प्रत्येक मतगणना केन्द्र का प्रभारी पुलिस राजपत्रित अधिकारी को बनाया गया है ।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विस्तार से बताया गया । ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने, ड्यूटी के दौरान अनुशासन, अच्छा आचरण रखने एवं सतर्कता बरतते हुए कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु बताया गया ताकि मतगणना को निष्पक्षता एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके । ब्रीफिंग में उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरान्त विजयी प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस निकालने का प्रयत्न किया जा सकता है, जिससे अप्रिय घटना-घटित होने की सम्भावना बनी रहती है । जिसके दृष्टिगत समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर पिकेट, गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित कर किसी भी प्रकार का जुलूस आदि नही निकलने देने तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया । मतगणना के दृष्टिगत विशेष परिस्थितियों से निपटने हेतु लगाये जाने वाले मोबाईल पार्टी, QRT आदि को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित अधिकारियों को बताया गया कि मतगणना केन्द्रों के मुख्य द्वारा पर लगे अधिकारी, कर्मचारीगणों द्वारा केवल पास धारक मतगणना कर्मियों, उम्मीदवारों या उनके अभिकर्ताओं को सघन चैकिंग के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश करने दिया जाये, मतगणना स्थल पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाये । कोई भी उम्मीदवार या उनके अभिकर्ता मतगणना केन्द्र के अन्दर ज्वलनशील पदार्थ माचिस, लाइटर आदि एवं खाना, पानी, मोबाइल, कैमरा, थैला आदि नहीं ले जायेंगे तथा प्रत्येक अधिकृत व्यक्ति डीएफएमडी से ही होकर जायेगा । पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी असामाजिक तत्व द्वारा किसी प्रकार की झूठी अफवाह फैला कर माहौल खराब करने का कुत्सित प्रयत्न किया जाता है अथवा किसी भी तरह से मतगणना की प्रक्रिया में विघ्न डालने का प्रयास किया जाता है, या किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है तो ऐसे अराजक तत्वों पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...