अगसौली चौकी इंचार्ज ने किया 10 वर्ष से वांछित चल रहा गैंगस्टर का अभियुक्त गिरफ्तार
10 वर्ष से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के निर्देशन में अगसौली पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल सारस्वत ने दबिश देकर 10 वर्षों से एक गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मनवीर सिंह पुत्र तिलक सिंह निवासी गांव निहालपुर को गिरफ्तार किया है। अनिल सारस्वत ने बताया कि अभियुक्त पर कई मामले दर्ज हैं। जिसके अनुमोदन के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। तभी से वह वांछित चल रहा था। कोर्ट के द्वारा नोटिस चस्पा की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। लेकिन अभियुक्त सरेंडर नहीं कर रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार करके कार्रवाई करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें