सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया छात्र संसद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया छात्र संसद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

सिकन्दराराऊ 

रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कन्या भारती , बालभारती छात्र संसद एवं छात्र विधायकों के रूप में विद्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए तथा नागरिक शास्त्र लोकतंत्र को व्यवहारिक रूप में समझने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ । 

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने कहा भारत विश्व का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश है । यहां संविधान के अनुसार शासन व्यवस्था चलती है उसे छात्रों के दैनिक व्यवहारिक जीवन में प्रयोग करने से भविष्य में अपने मतदान का सही उपयोग करेंगे। आज का बालक कल का भारत का भविष्य है । आज जो हम तय करेंगे, वह कल पूर्ण करने में तभी सफल होंगे। जब हम उसके लिए प्रयास करेंगे । विद्या भारती के विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर तथा विद्या मंदिर छात्रों में लोकतंत्र व्यवस्था को समझाने के लिए तथा समझने के लिए तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए कन्या भारती अर्थात छात्राओं की संसद तथा विधानसभा के सदस्य विधायक इसी प्रकार छात्रों में छात्र सांसद तथा विधायक चुने जाते हैं । पूरे विद्यालय को एक भारत का स्वरूप माना जाता है तथा कक्षाओं को एक राज्य का स्वरूप माना जाता है विद्यालय में प्रत्येक कक्षा से तीन सांसद तथा सात विधायक चुने जाते हैं यह व्यवस्था 2 महीने के बाद बदल दी जाएगी ।आगे अन्य  छात्र छात्राओं को मौका दिया जाएगा ।

इस अवसर पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने भैया बहनों को शपथ दिलाई तथा कन्या भारती एवं छात्र संसद श्रीमती सुमन मल्होत्रा तथा नरेंद्र सिंह ने भैया बहनों को  प्रधानमंत्री मानसी , आयुष मुद्गल उप प्रधानमंत्री ,सेनापति ,ऊर्जा मंत्री, सिंचाई मंत्री, कृषि मंत्री, संस्कृति मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ,शिक्षा मंत्री आदि दायित्व दे कर के अधिकतम छात्रों को इस व्यवहारिक जीवन से जोड़ने का कार्य किया ।इस अवसर पर समस्त आचार्य बंधु उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...