भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है: विजय प्रताप सिंह चौहान
क्षेत्र के गांव जिरोली कलां के देवी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन युवा समाजसेवी विजय प्रताप सिंह ने पूजा अर्चना करके कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पगड़ी तथा शाल ओढ़ाकर एवं और स्मृति चिन्ह भेंट करके कथा व्यास का स्वागत किया।
इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का भंडार है। भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार शर्मा, धीरेंद्र सिंह चौहान, ऋषि चौहान, अनुज प्रताप सिंह, मुकुल प्रताप सिंह, मनीष कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें