सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में धूमधाम से निकली परशुराम शोभायात्रा, सीमा उपाध्याय ने किया शुभारंभ

 सिकंदराराऊ में धूमधाम से निकली परशुराम शोभायात्रा, सीमा उपाध्याय ने किया शुभारंभ

सिकंदराराऊ 

ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में शनिवार को धूमधाम के साथ भव्य परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने फीता काटकर एवं भगवान परशुराम की आरती उतारकर किया। शोभा यात्रा परशुराम वाटिका से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो जीटी रोड, बारहसैनी, पुरानी तहसील रोड , गौसगंज, नौरंगाबाद पश्चिमी, हुरमतगंज ,बड़ा बाजार, नया गंज से होती हुई भूतेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान दो दर्जन झांकियां एवं मां काली के स्वरूप तथा बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। भगवान परशुराम का मनोहारी रथ सभी लोगों का मन मोह रहा था। डीजे पर बज रहे गीतों पर युवा झूमते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके तथा शरबत की प्याऊ लगाकर लोगों ने स्वागत किया। 

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम ने अत्याचार एवं पाप को मिटाने के लिए शस्त्र उठाए थे । जब जब अत्याचार  बढ़ा है, तब भगवान ने किसी न किसी रूप में पृथ्वी पर आकर अत्याचार का सर्वनाश किया है। भगवान परशुराम को भगवान शंकर ने अत्याचारी एवं दुष्टों का संहार करने के लिए फरसा भेंट किया था । उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सदैव सर्व समाज को साथ लेकर चला है और जरूरत पड़ने पर सर्व समाज का उचित मार्गदर्शन किया है। आज भी ब्राह्मण राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं है। ब्राह्मण कभी जातिवादी नहीं रहा। 

राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी में कहा कि यदि हिंदू अभी नहीं जागे तो भविष्य में सनातन संस्कृति को बचाने के लिए सनातन को बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। ब्राह्मण ने हमेशा त्याग और बलिदान किया है। कोई भी ब्राह्मण समाज को कमजोर समझने की भूल न करें। ब्राह्मण कभी अत्याचार व पाप के सामने नहीं झुका है और न झुकेगा। सनातन को कमजोर करने के लिए ब्राह्मण समाज पर हमला करने वाले लोग इस बात का ध्यान रखें । 

शोभायात्रा के आयोजक कमेटी के सदस्य शरद शर्मा, रितिक पांडेय, विशाल पचौरी , उत्कर्ष पाठक, केके शर्मा,  अनंत चतुर्वेदी ,प्रतीक पाठक, एवं विनय शर्मा ने सभी अतिथियों का पगड़ी व पटका और फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर शरद शर्मा, रितिक पांडेय, विशाल पचौरी , उत्कर्ष पाठक, केके शर्मा एवं अनंत चतुर्वेदी , चेतन शर्मा ,मित्रेश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा , राजीव चतुर्वेदी,  रानू पंडित,  मनोज पंडित मुरारी लाल शर्मा अरविंद शर्मा, पंकज गुप्ता बबलू सिसोदिया बबलू यादव शशांक दीक्षित, प्रतीक पाठक, अशोक उपाध्याय विनय शर्मा ,आकाश दीक्षित, आशीष दीक्षित, रिंकू शर्मा , नरेश चतुर्वेदी, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, अंकुश उपाध्याय , पवन पंडित दुर्वेश पचौरी , बृज बिहारी कौशिक, प्रदीप पचौरी, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा , देवेंद्र दीक्षित निखिलवर्ती पाठक  पारस शर्मा, दीपांशु शर्मा सजल पंडित मयंक उपाध्याय माही देवकांत कौशिक संजीव पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा रमेश चंद्र उपाध्याय नरेंद्र शर्मा पुरुषोत्तम कौशिक आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...