सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगंज की गौशाला का यह हाल -- गोशालाओं में न हरा चारा- सूखा भूसा के सहारे जानवर! प्रतिदिन दो चार मर रहे पशु।

 अलीगंज की गौशाला का यह हाल -- गोशालाओं में न हरा चारा- सूखा भूसा के सहारे जानवर! प्रतिदिन दो चार मर रहे पशु।

अलीगंज/एक तरफ योगी सरकार की गौशालाओं पर विशेष निगरानी है लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई जगह बनी गौशाला का हाल बहुत खराव है।ऐसा ही मामला अलीगंज में बनी आजमनगर में गोशाला का हाल है।यहाँ पर हरा चारा नही है।प्रतिदिन गाय एक दो मर रही है इन मृतक गायों का पीएम होता है या नही पता नही गौशाला के आसपास एक दो मृतक गाय के शव पड़े देखें जा सकते है।यहाँ पर सूखा भूसा के सहारे ही गाय पल रही है वही गायों को हरा चारा नसीव नही हो पा रहा है। जिसके चलते आये दिन गाये मर रही है। गोशालाएं प्रदेश की सरकारी प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं। गोशालाओं का बुरा हाल है। गोशालाओं में पल रहे पशुओं को खाने के लिए न हरा चारा है और न हीं भूसा। पशुओं का ठीक से इलाज भी नहीं किया जा रहा है।  गायों की दुर्दशा यह है कि गौशाला के अंदर नादे टूटी पड़ी है गन्दगी व्याप्त है साफ सफाई की कोई व्यवस्था नही है। दिन में भीषण गर्मी और शाम ढले ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है।वही विभागीय अधिकारी इन गौशाला के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं जिस कर्मचारी के नाम गौशाला है उसका भी पता नही रहता है। जिम्मेदार मोन बने हुए है। गौशाला के अंदर जो पानी के लिये भरने की जगह है पानी कीचड़ युक्त है। आखिर कीचड़ युक्त पानी जानवर पी रहे हैं। नादो में भूसे की जगह गोबर पड़ा है।ग्राम प्रधान सन्तोष यादव की देखरेख में यह आजम नगर की गौशाला है लेकिन बताया गया कि वहः स्वयं नशे में रहता है।गायों के भूसे में तुर्री मिली हुई है।जबकि भूसा सही होना चाहिए। लेकिन सब अव्यवस्था ही व्याप्त है।

 पर न जिला प्रशासन ध्यान दे रहा और न गोशाला संचालक। दोनों का संचालन  प्रशासन की देखदेख में होता है। जहां एक के बाद एक गाय की मौत हो रही है।  गोवंशों को यहां कैद जैसा करके रखा जाता है। चरने के लिए चरागाह की व्यवस्था नहीं है। कई पशुओं की बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी विभाग नींद में सो रहा है।

     वही कुछ लोगों का कहना है यहाँ पर बीमार गायों को देखने के लिये डॉक्टर आते है या नही कुछ पता नही चलता है वैसे अलीगंज में गोशाल कागजों पर सही तरीके से संचालित हो रही है। लेकिन हकीकत में यहाँ कुछ और है।

   रोजाना दो चार गाय मर रही है।चारा के नाम पर केवल सूखा भूसा है। भूसे में मिलाने के लिये दाना व हरा चारा नही मिल रहा है। आखिर गाय क्यों मर रही है भूख व गर्मी व पर्याप्त मात्रा में चारा न मिलना।

      विजेन्द्र गौशाला रख वाले

           अलीगज।

 मेरे सामने गौशाला है तीन दिन से गाय मरी पड़ी है बदवू आती है।साहव कोई सुनता ही नही है। पता नही डॉक्टर या कोई कर्मचारी आता है या नही हमे नही पता है।

      गोधन लाल

      अलीगंज

मेरे मामला सज्ञान में आया है सम्बंधित कर्मचारी अन्य से जाँच करवाता हूं। यदि गाय मर रही है क्यों। जो भी दोषी होगा कार्यवाही होगी।

       मानवेन्द्र सिंह एसडीएम अलीगंज।

 में इस मामले की जानकारी करवाता हूं जो कर्मचारी डॉक्टर है उनसे पूछता है कि मृत गायों का पीएम व कितनी गाय बीमार व मृत अवस्था में है।

     सीबीओ एटा।

  ग्राम प्रधान सराव के नशे में रहता है जो वहाँ पर कर्मचारी कार्य हेतु नियुक्त किये गए साफ सफाई बाला क्यों सफाई नही की जो भी कमियां है उनको दिखवाता हूं।

      दिनेश शर्मा बीडीओ

    अलीगंज।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...