सर्व समाज के सहयोग से क्षत्रियों ने रचा इतिहास अलीगंज स्थित किरण गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती शस्त्र पूजन कर मनाई गई।
सर्व समाज के सहयोग से क्षत्रियों ने रचा इतिहास अलीगंज स्थित किरण गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती शस्त्र पूजन कर मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फेरु सिंह द्वारा की गई जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने महाराणा प्रताप की चित्र पर माल्यार्पण और शस्त्र पूजन कर शुभारंभ किया। जहाँ क्षत्रिय समाज के बच्चों द्वारा हाथ मे तलवार लेकर अद्भुत करतब दिखाए गए जिसको देख सभी आश्चर्यचकित रह गए। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष विमल सिंह राठौर ने सभी क्षत्रिय समाज के लोगो को संबोधित करते हुए कहा क्षत्रिय समाज ने हमेशा सभी समाज के हितों की रक्षा करने का कार्य किया किया। लेकिन आपसी मतभेद के चलते समाज पिछड़ रहा है जिसके लिए सभी को समाज के हितों रक्षा लिए भी तैयार रहना चाहिए वही विधानसभा अलीगंज में ऐसा कोई स्थान नही है जिससे क्षत्रिय समाज गर्व कर सके इसलिए महाराणा प्रताप की एक मूर्ति को स्थापित करना चाहिए जिससे आने वाली नही पीड़ी अपने समाज के महान योद्धा के बारे जान सके। वही इस मौके पर विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप कभी कोई युद्ध नही हारे। सदैव सभी समाज के लोगो की रक्षा की और अपने प्राण न्योछावर कर दिए। महाराणा प्रताप के साथ सभी समाज के लोगो ने साथ दिया हमको भी सभी साथ लेकर चलना चाहिए। किसी भी समाज या व्यक्ति का उत्थान तभी संभव है जब वह कठोर परिश्रम कर लेता है।
इस मौके पर विधायक पुत्र सूरज राठौर, मुख्य वक्ता अम्बरीष सिंग राठौर, दिनेश राठौर प्रधान, अखिलेश सिंह राठौर प्रधान, राजेश सिंह राठौर,श्याम सिंह राठौर, नवीन तोमर, अखंड प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, अभय सिंह राठौर, भानु राठौर, मोहित राठौर, नीलू राठौर, राजकुमार सिंह राठौर, शुशील प्रताप सिंह राठौर आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें