11 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार का आरोप, एसपी से लगाई गुहार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के ही लोगों पर बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगाते हुए बालिका की मां ने पुलिस अधीक्षक हाथरस से कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक हाथरस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 14 मई को रात 8:30 बजे उसकी पुत्री उम्र करीब 11 वर्ष गांव स्थित अपने घर पर कपड़े लेने के लिए गई थी तभी वहां पर पहले से ही उपस्थित गांव के ही सात नामजद लोगों ने उसकी पुत्री को बुरी नियत से दबोच लिया और मारपीट की एवं अश्लील हरकतें की । सभी आरोपितों ने मेरी पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया तथा बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पुत्री द्वारा चीख-पुकार व शोर शराबा किए जाने पर पीड़िता की मां एवं गांव के अन्य लोग दौड़े तो आरोपित उसे छोड़कर भाग गए। जाते-जाते रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी है । पीड़िता का कहना है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिकंदराराऊ कोतवाली गई थी । जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और ना ही मेडिकल कराया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें