फील्ड यूनिट जाँच हेतु पहुँची घटना स्थल पर! बीते दिवस विवाहिता महिला को जलाया गया था 8 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
फील्ड यूनिट जाँच हेतु पहुँची घटना स्थल पर!
बीते दिवस विवाहिता महिला को जलाया गया था 8 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
अलीगंज। बीते दिवस अलीगंज के ग्राम झकरेई में एक विवाहिता को ससुराली जनों ने दहेज की मांग पूरी न कर पाने के चलते जला दिया था। उक्त मामले में मृतका में मामा ने 8 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया था। उक्त मामले में मंगलवार को जिला फील्ड यूनिट टीम में राजकुमार व अलीगंज कोतवाली इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने ग्राम झकरेई में पहुँचे घटना स्थल पर गहनता से जाँच की कुछ वहाँ से चीजें भी खोजी जो जाँच हेतु भेजी जाएगी। बताते चले किदहेज न देने पर विवाहिता की हत्या कर दी। शव को बिना सूचना दिए जला दिया था।
जिला कानपुर थाना बिछानू के केडीए कालोनी सागरपुर नौबस्ता निवासी राजेन्द्र दुबे ने कोतवाली अलीगंज में तहरीर देते हुए बताया कि भांजी सोनम मिश्रा की शादी सनी मिश्रा निवासी झकरई अलीगंज के साथ 2019 में की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग करते थे। न देने पर उत्पीड़न करते थे। भांजी ने उत्पीड़न की बात बताई भी थी। 13 मई को झकरई से विट्टा देवी के पास कॉल पहुंची। नातिन की मौत हो गई है। विट्टा देवी ने नातिन की मौत की जानकारी पीड़ित को दी। जानकारी पर 14 मई को गांव झकरई में भांजी सोनम की ससुराल पहुंचे। आरोप है कि जानकारी पर पता चला कि ससुरालीजनों ने भांजी की हत्या कर दी है और शव को जला दिया है। मामा ने कोतवाली अलीगंज में आठ ससुरालीजनों के विरूद्ध तहरीर दी है। अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जो भी महत्त्वपूर्ण तथ्य और सामने आएंगे कार्यवाही की जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें