बौद्ध अनुयायियों ने धूमधाम से निकाली 'धम्म यात्रा
अलीगंज।* दुनिया को शांति का संदेश देने वाले भगवान गौतम बुद्ध के त्रिविध पावन पर्व पर आकर्षक झांकियों के साथ नगर में धम्म यात्रा निकाली गई। धम्म यात्रा में बौद्ध धर्म के शांति के संदेश गूंजते रहे। तथागत भगवान बौद्ध के बताए मार्ग, संदेशों से सभी को रूबरू कराया। उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।बौद्ध विकास समिति व सहयोगी बुद्ध समितियों ने सोमवार को धम्म यात्रा निकाली। धम्म यात्रा अगोनापुर गेट से प्रारंभ हुई। यात्रा में तथागत बुद्ध की अनेकों झांकियों के साथ भंते उपासक, उपासिकाएं संदेशों का पाठ करते हुए चल रहे। धम्म यात्रा अगोनापुर गेट से प्रारंभ होकर मेवाती मोहल्ला, मातादीन चौराहा, गांधी चौराहा, डाकबंगला होते हुए नगला पड़ाव पर जाकर संपन्न संपन्न हुई। धम्म यात्रा में भगवान बौद्ध के अनुयायियों ने जगह-जगह पानी के पाउच, बोतल, समोसे, फल, खीर के स्टाल लगाए गए। अनुयायियों ने पुष्प वर्षा कर वातावरण को खुशनुमा बनाया। इस अवसर पर विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, ब्लाक प्रमुख डॉक्टर अशोक रतन शाक्य, सुरजीत गुप्ता समाजसेवी, जिला महामंत्री आशीष राजपूत, अरविंद शाक्य, नीरज शाक्य, सम्यक शाक्य, टीटू शाक्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें