एटा : अलीगंज से पूर्व में विधायक रहे समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रामेश्वर यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर जैथरा कोतवाली में
एटा : अलीगंज से पूर्व में विधायक रहे समाजवादी पार्टी के
बाहुबली विधायक रामेश्वर यादव और उनके छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव पर जैथरा कोतवाली में दलित महिला के साथ जबरन बलात्कार करने और मारपीट करने जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता के अनुसार मामला वर्ष 2019 का है जब पीड़िता नौकरी मांगने पूर्व विधायक के आवास पर गई थी।पीड़िता का आरोप है की पूर्व विधायक रामेश्वर यादव ने घर में खाना बनाने के काम की नौकरी पर रखा था।नौकरी के दूसरे दिन पूर्व विधायक की नियत बिगड़ गई ।पूर्व विधायक रामेश्वर यादव जबरन हाथ पकड़कर पीड़िता को अपने कमरे में खींच कर ले गए और बिस्तर पर गिराकर कर जबरन बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है की पूर्व विधायक ने जान से मारने की धमकी भी दी थी जिससे पीड़िता घबरा गई थी।फिलहाल पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।आपको बता दें की सपा नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव जमीन कब्जाने, गैंगस्टर,डकैती,और महिला के साथ छेड़छाड़ करने आरोप में जेल में निरुद्ध हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें