भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता का सैनी समाज ने किया चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत
चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। मंगलवार की शाम को निकाय चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता को अपार जन समर्थन मिल रहा है। विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत करके उनको समर्थन का भरोसा दिलाया जा रहा है। नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित माली गली में भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता ने जन संपर्क करके वोट मांगे। इस अवसर पर सैनी समाज के सुरेश चंद्र सैनी और गौरव सैनी द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर पंकज गुप्ता का जोरदार स्वागत किया गया।
श्री गुप्ता ने लोगों को भरोसा दिलाया के उनके चुनाव जीतने पर नगर के विकास में कोई कोताही नहीं रहेगी। 3 इंजन की सरकार के द्वारा नगर का भरपूर विकास कराया जाएगा। सर्व समाज के लोगों की सेवा के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य , प्रवीण वार्ष्णेय आवश्यक वार्ष्णेय जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान रमेश चंद्र सैनी, अशोक सैनी, सुरेश चंद्र सैनी, आकाश सैनी, अन्नू सैनी, राजू सूफी, हरी सैनी, आशु सैनी, कुंज बिहारी लाल वर्मा, पम्मी सैनी, अंकुर सैनी, अर्पित सैनी, अंकित सैनी आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें