सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एसबीएस स्कूल के 38 में वार्षिकोत्सव में बच्चों ने समां बांधा

सिकंदराराऊ।  रुदायन गोपी स्थित एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिकशैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने नृत्यनाटक और गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़ और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईंजिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शैक्षणिक और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार और अभिभावकों के लिए एक यादगार उत्सव रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आगरा खंड प्रभारी पवन शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरुजी तथा उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक...

शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत थाना सिकंदराराऊ पर अवैध शराब को गड्ढा खोदकर किया नष्ट

सिकंदराराऊ।  शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान "आपरेशन क्लीन" के अंतर्गत माननीय न्यायालय हाथरस के आदेशानुसार आबकारी अधिनियम से संबंधित मालों के निस्तारण हेतु थाना सिकंद्राराऊ पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत 44 अभियोगों से सम्बन्धित दाखिल माल अवैध शराब का माननीय न्यायालय से पैरवी कर अनुमति प्राप्त कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकंद्राराऊ महोदय, हाथरस के आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सिकंद्राराऊ व क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ , आबकारी निरीक्षक,लिपिक न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सिकंद्राराऊ अरुण प्रताप सिंह की उपस्थिति में प्रभारी निरीक्षक थाना सिकंद्राराऊ व थाना सिकंद्राराऊ पर नियुक्त हैड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवाकर करीब 240 लीटर अवैध देशी शराब व 408 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत करीब 4,50,000 रुपये  को उचित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कर गड्डे को दबाकर नष्ट कराया गया है । @#samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन

सिकंदराराऊ।            शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का प्राथमिक विद्यालय, बमनहार में हर्षोल्लास से समापन हुआ। यह विशेष शिविर आदरणीय प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल मार्गदर्शन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रभारत्व में 21 से 27 फरवरी तक आयोजित हुआ । इस सप्त दिवसीय विशेष शिविर हेतु बमनहार गांव और उसके प्राथमिक विद्यालय का चयन किया गया था। विशेष शिविर के आयोजन के क्रम में वोलियंटर ने सात दिन अलग-अलग थीम के आधार पर चयनित स्थल पर अनेक सेवा कार्य किए।   विशेष शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने अपने प्राध्यापकों की गरिमामई उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय, बमनहार में माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प-माल्यार्पण कर किया। विशेष शिविर के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स द्वारा अनेक  कविता पाठ, गीत गायन, भजन गायन जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्...

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकला रंग भरनी एकादशी मेला

सिकंदराराऊ ।  रंगभरनी एकादशी का मेला बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को निकाला गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरा नगर फागुनी रंगों और भक्तिभाव में डूब गया।      शोभायात्रा बारहसैनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ शुरू होकर चांदगढ़ी, ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड, बड़ा डाकखाना, दमदमा, नौरंगाबाद, हुरमतगंज, राठी चौराहा, गांधी तिराहा, चूड़ी मार्केट और जीटी रोड होते हुए पुनः बारहसैनी पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां, ऊंटों पर सवार होकर आए हुरियारे और वृंदावन की लठामार होली का जीवंत दृश्य लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल और पुष्पों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरा शहर "आज बिरज में होली रे रसिया" जैसे लोकगीतों और भजनों से गूंज उठा। रंगभरनी एकादशी के साथ ही सिकंदराराऊ में होली महोत्सव का आगाज हो गया है, जो अब रंगों के त्योहार तक चलेगा। इस भव्य आयोजन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में प्रशासन ने लगातार मेले की निगरानी की...

महिला जागृति मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

सिकंदराराऊ।  नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित दुर्गे मैया के मंदिर पर महिला जागृति मंच के तत्वावधान में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने होली गीतों का भरपूर आनंद लिया तथा भजन कीर्तन किया ।  इस मौके पर संतोष पौरुष, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, सुशीला चौहान, कमलेश चौहान, राधा गुप्ता, कमलेश कुशवाहा, विनीता पौरुष, नीलम माहेश्वरी, पूनम सिसोदिया, उषा चौहान आदि महिला उपस्थित रही। @#samachar24news

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के दिए निर्देश

हाथरस।  प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य  ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगणों व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों, कानून व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अपराध एवं कानून व्यवस्था, विकसित भारत गांरटी फार रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की भौतिक प्रगति, नहरों की साफ-सफाई एवं टेल तक पानी की उपलब्धता, विभिन्न प्रकार की पेंशन/शादी अनुदान, कृषि विभाग की योजनाऐं, वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण, स्थानीय पर्यटन विकास के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नई सड़कों के निर्माण एवं मरम्मतीकरण, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, अस्थायी गौ आश्रय स्थल, सहभागिता योजना, प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल में स्कूल चलो अभियान योजना के अन्तर्गत नव प्रवेशित छात्रों का सत्यापन, नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणा...

14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जारी सम्मन के तामीला के सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक

हाथरस।  उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, विनय कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जारी सम्मन के तामीला के सम्बन्ध में अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस की सचिव, अनु चौधरी की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), प्रकाश चन्द्र व अपर पुलिस अधीक्षक, रामानन्द प्रसाद कुशवाह उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट से राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा उनका निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायालय द्वारा जो भी सम्मन/नोटिस, आदेशिकायें निर्गत की जायें उनकी तामीला पर्याप्त कराये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा तामीला के उपरान्त नियमित रूप से सम्मन/नोटिस, आदेशिकाओं को सम्बन्धित न...

पुरदिलनगर में होली मेला कमेटी की बैठक सम्पन्न

पुरदिलनगर  कस्बा में सर्वसमाज की एक बैठक माहेश्वरी धर्मशाला में मेला कमेटी के तत्वाधान में हुई। जिसकी अध्यक्षता चिंरजीलाल नेता जी ने की। बैठक में मेला कमेटी ने बताया कमेटी द्वारा प्रशासन को कई बार लिखित रूप से अवगत कराया फिर भी दंगल भूमि कब्ज़ा मुक्त नहीं हुई। कस्बा में 100 साल से ऐतिहासिक मेला लग रहा है। बैठक में दंगल परिसर पर अवैध कब्ज़ा का अधिकारियों द्वारा समाधान नहीं किये जाने पर नगर के सर्व समाज के जन मानस में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में नगर के सभ्रांत  लोगों ने बारी बारी से अपने विचार रखे। जिसमें पुरदिलनगर के इतिहास से भू-माफिया की मिली भगत से छेड़ छाड़ किया जा रही है। अगर इसका समाधान नहीं हुआ तो नगर में होली पर्व, मेला फूल डोल व कुश्ती दंगल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सम्पूर्ण वहिष्कार का निर्णय सर्वसमिति से हुआ।  बैठक में मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य, चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, पूर्व गंगाराम कुशवाहा, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनिल बघेल, बंटी आर्य, अमित व्याणी, सचिन दीक्षित, वरुण राठी, ऋषिपाल बघेल,आनंद गोला, विजय शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, नरेन्द्र आर्य, ह...

एसबीएस योद्धा ने फाइनल मुकाबले में एसबीएस चैलेंजर्स को 30 -14 के बड़े अंतर से हराकर चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

खेल उत्सव के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया दम सिकंदराराऊ।   एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में चल रहे वार्षिक खेल उत्सव के दूसरे दिन सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले गए। वहीं विभिन्न वर्गों की दौड़ प्रतियोगिता में भी स्कूल के बच्चों ने भागीदारी की।  जूनियर वर्ग 100 मीटर की दौड़ में सौरव ने पहला, कृष्णा ने दूसरा तथा पंकज ने तीसरा वहीं जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर की दौड़ में फरहान ने पहला, कृष्णा ने दूसरा तथा पंकज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में विकास ने पहला, फरहान ने दूसरा एवं शिवकुमार सिसोदिया ने तीसरा स्थान अर्जित किया । प्राइमरी वर्ग 200 मीटर दौड़ में दिव्यांश प्रथम, योगेंद्र द्वितीय तथा शैंकी तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में अनूप ने पहला, लवकुश ने दूसरा, विवेक ने तीसरा एवं सीनियर वर्ग 400 मीटर में कैलाश ने पहला, शैलेश ने दूसरा और लवकुश ने तीसरा वहीं सीनियर वर्ग 800 मीटर की दौड़ में अमित कुमार ने पहला, शैलेश ने दूसरा, कृष्णा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जब कि सीनियर वर्ग 1600 मीटर की द...

सिकंदराराऊ पुलिस ने 6 घंटे के अंदर छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिकंदराराऊ। थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 6 घंटे के अंदर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  अवगत कराना है कि दिनांक 25.02.2025 को थाना सिकन्द्रारकाऊ पर वादी द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सिकन्द्राराऊ पर सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उमेश पुत्र कमल सिंह ने छेड़छाड़ की है। वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के नेतृत्व में टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ को आरोपी को गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपी उमेश उपरोक्त को मात्र 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है  । गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यावही की जा रही है । @#samachar24news

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी

सिकंदराराऊ।  उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल(पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, जनपद हाथरस ने अपने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार,सभी मान्यता प्राप्त संगठन एक मंच टी एफ आई संगठन के बैनर तले ,आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के विरोध में एक बड़ा आंदोलन शुरू किया है। इसी के क्रम में बुधवार को जनपद के समस्त शिक्षकों ने दाहिनी भुजा पर काली पट्टी बांधकर बोर्ड में एम आई  इंटर कालेज सिकंदराराव में कक्ष निरीक्षक का कार्य किया, जिससे उनकी इस मुद्दे पर विरोध और असंतोष व्यक्त किया जा सके।  इस विरोध प्रदर्शन का एक हिस्सा परसों एक्स पर भी दिखा, जब शिक्षकों ने अपना विरोध प्रदर्शन एक्स पर टॉप ट्रेंडिंग में लाने के लिए एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, शिक्षकों ने अपने विचार और विरोध व्यक्त करने के लिए एक्स पर पोस्ट किए, जिससे यह मुद्दा व्यापक रूप से ध्यान में आ सके। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, हाथरस के इस आंदोलन का उद्देश्य सरकार से इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने और शिक्षकों के हितों की रक्षा कराना है। शिक्षकों ...

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ, पहले दिन बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

सिकंदराराऊ।  एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बालक बालिकाओं ने खेल उत्सव के पहले दिन सीनियर एवं जूनियर तथा प्राइमरी वर्ग के बालक बालिकाओं ने कबड्डी दौड़ एवं अन्य खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया । सीनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एसबीएस योद्धा एवं एसबीएस टाइटंस की टीम के बीच खेला गया जिसमें एसबीएस योद्धा ने 30- 16 के अंतर से मैच को जीत कर नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया वहीं जूनियर बालक वर्ग में पहला मैच सुभाष चंद्र बोस हाउस तथा चंद्रशेखर आजाद हाउस की टीमों के बीच हुआ जिसमें चंद्रशेखर आजाद हाउस की टीम ने 21-8 के अंतर से जीत दर्ज की । जबकि दूसरा मैच विवेकानंद हाउस तथा भगत सिंह हाउस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी भगत सिंह हाउस की टीम ने विवेकानंद हाउस को 21-8 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संयोगवश दोनों मुकाबले का अंतर 21- 8 ही रहा। तीसरा मुकाबला मंगल पांडे हाउस एवं सरदार पटेल हाउस की टीम के बीच ख...

राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने किया गांव बमनहार के ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक

सिकंदराराऊ। मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने आयोजित विशेष शिविर के चतुर्थ दिन चयनित गांव बमनहार के ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया । वॉलिंटियर्स का यह पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान आदरणीय प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी  विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रभारत्व में चलाया गया।  प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने वॉलिंटियर्स को 'पर्यावरण बचाओ, जीवन बचाओ' का संदेश देकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण हेतु चयनित गांव बमनहार में सेवा कार्य करने के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी वॉलिंटियर्स ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले स्लोगनों, पोस्टरों, बैनरों से ग्रामीणों एवं प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया । वॉलिंटियर्स ने बमनहार गांव के प्राथमिक विद्यालय में पौधों को पानी देने, उनके गमले निर्माण करने, अपशिष्ट जल के निकास हेतु नाली निर्माण जैसे सेवा कार्य कर पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त वॉलिंटियर्स ने पर...

त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता, शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ की पीस कमेटी की बैठक

हाथरस ।  आगामी पर्व होलिका दहन, होली, रमजान, रामनवमी, ईद-उल-फितर आदि के दृष्टिगत विशेष सतर्कता, शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर त्योंहारों को भाईचारे एवं शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आवाहन किया। जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व के जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व खुशियों, उल्लास एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है, अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि हमारी कोई भी खुशी किसी अन्य व्यक्ति के लिए दुःख का कारण न बने। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में कहीं भी यदि किसी अप्रिय घटना की संभावना प्रतीत हो तो उसकी सूचना तत्काल अपने-अपने क्षेत्रीय अधिकारियों को दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने समस्त अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुए सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दि...

चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश ने दिए चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश

हाथरस ।  शासन के निर्देशानुसार चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों में जन चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं जिसमें उप संचालक चकबन्दी व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व चकबन्दी अधिकारी द्वारा दिनांक 23.02.2026 से 28.02.2026 के मध्य दो अलग अलग ग्रामों पृथक पृथक अनिवार्य रूप से ग्राम चौपाल का आयोजन प्रत्येक अधिकारी ग्राम चौपाल की कार्यवाही का कार्यवृत्त के साथ निदेशालय को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गये हैं। बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मंजूलता ने अवगत कराया है कि शासन/चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद हाथरस में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबन्दी हाथरस द्वारा तहसील सासनी के ग्राम अमरपुर घना में दिनांक 23.02.2026 को सायं 4ः00 बजे पंचायत घर पर व तहसील हाथरस के ग्राम वाहनपुर में दिनांक 26.02.2026 को सांय 4ः00 पंचायत घर पर व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, हाथरस द्वारा तहसील हाथरस के ग्राम सिथरौली में दिनांक 24.02.2026 को सायं 4ः00 बजे पंचायत घर पर व तहसील सिकन्दराराऊ के ग्राम नगला कां...

जिलाधिकारी ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत की पूर्ण अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा

हाथरस ।   50 लाख रुपये से अधिक लागत की  पूर्ण अपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित कार्यदायी सस्थाओं से अवशेष निमार्ण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने एवं विभागीय अधिकारियों को समय समय पर निरीक्षण करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसी भी परियोजना के कार्य प्रारम्भ होने से समापन के मध्य गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु समय-समय पर सत्यापन व जाँच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि परियोजना पूर्ण होने के उपरांत हस्तांतरण से पूर्व कराये गये कार्यों का मिलान प्रस्तावित कार्ययोजना से अवश्य कर लें, जिससे कि हैण्डओवर के उपरांत किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई है उनको हैंड ओवर किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाते हुए अवशेष कार्यों को गुणवत्तापूर्णढंग से पूर्ण कराने के नि...

टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

सिकंदराराऊ।  टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2024-25 के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रबंधक किशनवीर सिंह ने सभी मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रोशन करें।  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अग्रिम सिंह राणा , अबीसा फातिमा , अवनी , शताक्षी द्विवेदी , प्रभात सिंह, शिवांगी , अराध्या , शिवम , अयांशी माहेश्वरी , नंदिनी , अहम सिंह बघेल , सत्यम यादव , भव्यांश , रिज़ा , साक्षी , यश, रोहन सैनी , हबीबा युसूफ , आकृति, कनिका , दीक्षा , अमित , गौरी, शालिनी एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रुद्र , आनंद , उत्कर्ष , रिद्धिका , आरिज़ अरशद , आव्या सेंगर, कुंज माहेश्वरी , अंश प्रताप , कशिश पचौरी , कनिष्क , कृतिका उपाध्याय , गर्व शर्मा , काव्या , सानवी ,अब्दुल अहद , शुभान, अभिनव, विराट, चित्रांशी, अग्रिमा, दिविका सिंह , करन, आकांक्षा , मनीश , हिमांशी आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। @#samachar24news

वाजिदपुर में विहिप-बजरंग दल की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

सिकंदराराऊ । प्रखंड सिकंद्राराऊ के खंड वाजिदपुर में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में बजरंग दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान हनुमान जन्मोत्सव, युवा संवाद एवं शौर्य वर्ग जैसे प्रमुख कार्यक्रमों को सफल एवं भव्य रूप से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंचकर अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। इस अवसर पर जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल एवं जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने संगठन को गति प्रदान करने हेतु नवीन दायित्वों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। बैठक में जिला अध्यक्ष भानु जी, सह जिला मंत्री पवन वार्ष्णेय, अमरदीप जी, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री जी एवं सह जिला संयोजक लक्की शर्मा, सह जिला गौ रक्षा प्रमुख नीरू यादव जी निशांत जी प्रशांत जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अंत में सभी पदाधिकारि...

सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना का सतत संघर्ष रंग लाया

सिकंदराराऊ।  क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और समय पर समुचित उपचार के अभाव में हो रही मौतों को लेकर सिकंदराराऊ ट्रॉमा सेंटर को सुचारू करने के लिए चल रहा लंबा संघर्ष अब रंग लाता दिखाई दे रहा है। 9 वर्षों से अधर में लटका यह ट्रॉमा सेंटर अब सक्रिय होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुका है। गौरतलब है कि 24 मार्च 2015 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में ट्रॉमा सेंटर का डॉ राकेश सिंह राना द्वारा शिलान्यास किया गया था। भवन निर्माण लगभग दो वर्षों में पूर्ण हो गया था, किंतु विशेषज्ञ डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की अनुपलब्धता के कारण यह ट्रामा सेंटर पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो सका। परिणाम स्वरूप, गंभीर रूप से घायल मरीजों को अलीगढ़, आगरा या अन्य जनपदों के लिए रेफर करना पड़ता था, जिससे उपचार में देरी होती थी। पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. राकेश सिंह राना ने इस मुद्दे को जनहित से जुड़ा बताते हुए हाल ही में व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। 16 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक चले इस अभियान के दौरान वे स्वयं लगभग 70–80 गांवों में पहुंचे और लोगों को ट्रॉमा स...

बूथ निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए समस्त कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश

हाथरस।  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के उपरांत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के आधार पर त्रुटिरहित अंतिम मतदाता सूची तैयार किए जाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने प्राथमिक विद्यालय दयालपुर विकासखंड मुरसान बूथ संख्या 61 तथा जीएसए एस उ0मा0 विद्यालय मुरसान के बूथ संख्या 22, 23 व 24 का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय दयालपुर विकासखंड मुरसान बूथ संख्या 61 के निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ खुशबू सिंह से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्राप्त फॉर्म-06  पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी की जिस पर बीएलओ द्वारा अवगत कराया गया कि 41 फॉर्म 06 ऑनलाइन कर दिया गया है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ तैयार की गई पंजिका का अवलोकन किया, तैयार पंजिका और पंजिका में दर्ज विवरण अति उत्तम होने पर कार्य की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट कार्य हेतु बधाई दी। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जीएसएएस उ0मा0 विद्यालय मुरसान के बूथ संख्या 22, 23 व 24 का निरीक्षण निरीक्षण किया जहां पर बूथ पर उपस्थित बीएलओ द्वारा क्रमशः अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ...

दौलतराम बारहसैनी इण्टर कॉलेज में आयोजित मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर में किया गया 155 लाभार्थियों को लाभान्वित

 हाथरस।   रविवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति/कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज में सरकार की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को प्रदान किये जाने हेतु मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। तदोपरान्त जनपद के विभिन्न स्कूल बीएलएस, कस्तूरबा गॉधी, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न विषयों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गये।  इसके उपरान्त विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के 155 लाभार्थियों को प्रदान किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय द्वारा बबिता, कालीचरन, प्रहलाद सिंह, काजल एवं रिंकी देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को उनके घर की चाबी सौंप कर लाभान्वित किया गया एवं ग्रीस कुमार शर्मा, रा...

धूमधाम के साथ मनाई गई भोले बाबा मंदिर की वर्षगांठ

सिकंदराराऊ।  मन्दिर श्री भोलेबाबा मंडी गांधीगंज रामलीला मैदान पर मन्दिर की वर्षगांठ पर हवन यज्ञ एवं शिव विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केक काटकर मन्दिर की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रबीन कुमार वार्ष्णेय डौबी, प्रबंधक अजय चौधरी, वीरेन्द्र गुप्ता, शिरोमणि वार्ष्णेय, विमल माहेश्वरी तेल वाले, राजेंद्र अग्रवाल,रमेश माहेश्वरी, सतीश चंद्र आदि मौजूद रहे। @#samachar24news

अभी जारी रहेगा तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार

सिकंदराराऊ।  दि बार एसोसिएशन सिकंन्द्राराऊ द्वारा तहसीलदार कोर्ट का लगातार बहिष्कार चल रहा था जिसके चलते शनिवार को सदन की बैठक की गयी जिसमें सदन के सभी सदस्यों की राय ली गई।  अध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान द्वारा निर्णय लिया गया कि उपजिलाधिकारी के पत्र का जवाब दिया जायेगा। पत्रअनुसार वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा और तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा। साथ ही टूर को लेजाने की व्यवस्था सुविधा समय अनुसार की जाएगी।  इस अवसर पर राजेश कुमार बघेल , प्रियांशु दरगढ, जीतेन्द्र कुमार एड, भरत सिंह कुशवाहा , योगेंद्र सिंह , मुनीश शर्मा एड, अवधेश यादव , भगवान सिंह एड, युवराज सिंह एड, गौरी शंकर गुप्ता एड, रनवीर सिंह एड,जय प्रकाश गुप्ता एड, इंद्रपाल सिंह यादव एड, वीरपाल सिंह यादव एड, अवनेश कुमार शर्मा एड, हुकुम सिंह बघेल एड, केएम कुलश्रेष्ठ एड, अशोक शर्मा ऐड, ब्रजेश यादव एड, महेंद्र पाल शगर एड,देवेंद्र दीक्षित शूल एड,विपिन कुमार एड,प्रमोद बघेल एड,महेंद्र सिंह यादव एड,दिनेश माहोर एड, शिवेंद्र बघेल एड, विजय उपाध्यायएड, दीपेश पाठक एड, रूपेंद्र सिंह ऐड, अनूप उपाध्याय एड, राधे श्याम...

आयरन सुक्रोज सप्ताह के अंतर्गत हीमोग्लोबिन की कमी से ग्रसित गर्भवती महिलाओं हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदराराऊ में आयोजित कैम्प का कमिश्नर ने किया उद्घाटन

सिकंदराराऊ।  आयरन सुक्रोज सप्ताह के अंतर्गत हीमोग्लोबिन की कमी से ग्रसित गर्भवती महिलाओं हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदराराऊ में आयोजित कैम्प का आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह ने जिलाधिकारी अतुल वत्स के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडलायुक्त  ने आयरन सुक्रोज की डोज दी जा रही महिलाओं से वार्ता की और उन्होंने महिलाओं से आयरन सुक्रोज की सभी डोज चिकित्सक के परामर्श के अनुसार लिये जाने का आवाहन किया। महिलाओं को फल की ढलिया भेंट कर उसका सेवन करने को कहा, जिससे कि उनके हीमोग्लोबिन में बढोतरी हो सके। जानकारी करने पर एमओआईसी द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक 229 महिलाओं को प्रथम डोज, 141 महिलाओं को द्वितीय डोज, 149 महिलाओं को तृतीय डोज, 93 महिलाओं को चतुर्थ डोज तथा 15 महिलाओं को पंचम डोज दी गई है। मण्डलायुक्त ने आयरन सुक्रोज सप्ताह के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण पहल एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी एवं समस्त स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती म...