सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दौलतराम बारहसैनी इण्टर कॉलेज में आयोजित मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर में किया गया 155 लाभार्थियों को लाभान्वित

 हाथरस। 

 रविवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति/कार्यपालक अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज में सरकार की योजनाओं का लाभ आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को प्रदान किये जाने हेतु मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। तदोपरान्त जनपद के विभिन्न स्कूल बीएलएस, कस्तूरबा गॉधी, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न विषयों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किये गये। 

इसके उपरान्त विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के 155 लाभार्थियों को प्रदान किया गया। जिसमें जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय द्वारा बबिता, कालीचरन, प्रहलाद सिंह, काजल एवं रिंकी देवी को मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को उनके घर की चाबी सौंप कर लाभान्वित किया गया एवं ग्रीस कुमार शर्मा, राहुल, भवानी सिंह, नरेश कुमार एवं हरीश को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। 

प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बाबूराम द्वारा लक्ष्मी सिंह, दीक्षा, अल्का सपना एवं सुमनलता को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किये जाने। 

अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-1, महेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा मधु, सुनीता देवी, भावना, प्रीति एवं बबली को स्वयं सहायता समूहों को डेमो चैक प्रदान किये गये। 

मुख्य विकास अधिकारी, पी.एन. दीक्षित द्वारा शैलेन्द्र कुमार व मनोज कुमार को देवीय आपदा से प्रभावित व्यक्तिों को डेमो चैक प्रदान किये गये। 

विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट), संगीता शर्मा द्वारा खचेर सिंह, प्रेमपाल सिंह, बाबूलाल, विजयपाल सिंह एवं रामजीलाल को कृषि यत्रं एवं कृषि उद्योगों के लिए लाभान्वित किया गया। 

विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) चित्रा शर्मा द्वारा 10 व्यक्तियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड देकर लाभान्वित किया गया। 

मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. राजीव राय द्वारा वन्दना शर्मा, काजल, डौली, कीर्ति एवं भारती देवी को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। 

अपर जिलाधिकारी, प्रकाश चन्द्र द्वारा प्रीती, कोमल कुमारी, पायल जादौन, शान्ति, सपना, मीनू कुमारी, अलीविया, भुमिका शर्मा, जानवी शर्मा एवं चन्द्रवती को कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक, रामानन्द प्रकाश कुशवाह द्वारा राहुल सोंलकी, अनिल कुमार, कन्हैयालाल एवं महेश चन्द्र को उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। 

जिला बार एसोसियेशन के अध्यक्ष, दिनेश बंसल द्वारा कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य लाभार्थियों को विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉल से सम्बन्धित विभागीय अधिकारी द्वारा व्यक्तियो को लाभान्वित किया गया। 

जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित जनता को जानकारी देते हुये बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गॉव-गॉव, शहर-शहर, गली-मौहल्लों एवं बस्तीयों में प्रत्येक व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। जिसका सभी को लाभ प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्राप्त जानकारियों को जन-जन तक पहॅुचाने का कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगें तथा जन-जन को इसका लाभ पहॅुचाने में सहयोग करेंगे। 

मुख्य विकास अधिकारी, पी.एन. दीक्षित द्वारा मेगा शिविर में उपस्थित जनता को शासन की समस्त विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये बताया कि इस शिविर में प्राप्त जानकारियों को भरपूर लाभ उठायें तथा अपने सगे सम्बन्धियों को भी शासन की लाभ योजनाओं से अवगत करायें। 

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चौधरी, ने मेगा शिविर का शुभारम्भ होने के उपरान्त इस शिविर से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज इस मेगा/बृहद विधिक साक्षरता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य यह है कि वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा सकें। समाज के प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर गरीब, कमजोर, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रमिकों तक न्याय की पहुँच सुनिश्चित की जा सके। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित न रह जाये। आज इस शिविर में 38 विभागीय स्टॉल लगाये गये हैं जिसमें विशेषतः निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, कृषि व श्रमिक से सम्बंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। इस कैंप का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता-समूह होंगे, जिसमें महिलाओं के द्वारा बनाये गए वस्तुओं की प्रदर्शनी की गयी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य से संबंधिंत जन-योजनाओं का लाभ देने हेतु मेडिकल-टीम द्वारा भी अपना कैंप लगाया गया।

इस शिविर में आपदा प्रभावित, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र लाभार्थिंयों को चाबी, उत्कृष्ठ कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं, यंत्र व अन्य, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाडी कार्यकत्री, कन्या सुमंगला,  प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, श्रमकार्ड, पी.एम. स्वनिधि, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, ट्राई साइकिल व श्रवण यंत्र आदि लाभ देकर जनसामान्य को लाभान्वित किया गया। 

चतुर सिंह, मोनिका दीक्षित द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का संचालन करते हुये उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।  

इस अवसर पर जनपद न्यायालय, हाथरस के समस्त न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस प्रशासन, अधिवक्तागण व पत्रकार बन्धु एंव काफी संख्या में जनता उपस्थित रही।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...