जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 फरवरी को

हाथरस ।

 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, हाथरस कमाण्डर रघुवीर सिंह, अ०प्रा० ने अवगत कराया है कि जनपद हाथरस के भूतपूर्व सैनिकों/शहीद आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला सैनिक बन्धु बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में दिनांक 18 फरवरी 2026 को अपरान्ह 12ः00 बजे स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानी सभागार, कलेक्ट्रेट में किया जायेगा। जनपद के पूर्व सैनिकों/शहीद आश्रितों से अनुरोध है कि अपनी समस्याओं का पूर्ण विवरण सहित प्रार्थना पत्र 17 फरवरी 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कलेक्ट्रेट में जमा करायें तथा उक्त बैठक में समय से उपस्थित होने कष्ट करें।



@#samachar24news 

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2